एक्सप्लोरर

UP Crime News: महोबा में धारदार हथियार से गला रेतकर छात्र की हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

Mahoba News: महोबा में कक्षा नै के एक छात्र की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई है. जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं हत्या के कारण इलाके में सनसनी फैली हुई है.

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा में कक्षा 9वीं के छात्र की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई. किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. अज्ञात हत्यारे ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया है. किशोर का लहूलुहान शव देख परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सूचना मिलते हो एएसपी सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है.

हत्या की यह वारदात जनपद के पनवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ गांव की है. जहां पर कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र की अज्ञात हत्यारे ने धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी, जिसका शव उसी के खेत में बने कुएं के मशीन घर में पड़ा मिला. इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले सिद्ध गोपाल का 17 वर्षीय पुत्र अमित कुमार पनवाड़ी में संचालित नेहरू इंटर कॉलेज में अपने एक भाई और बहन के साथ पढ़ता था.

खेत में पड़ा मिला शव

कक्षा नौ का छात्र अमित शाम को अपने खेत में बेर खाने के लिए कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम होते-होते जब अमित वापस घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में निकल गए. जब खेत जाकर देखा तो खून से लथपथ अमित का शव कुआ के मशीन घर में पड़ा हुआ था. मृतक के दादा का कहना है कि अमित खेत में बेर खाने के लिए गया था. शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई. रात होने पर सूचना मिली कि खून से लथपथ किसी का शव कुआ के मशीन घर में पड़ा है.

हत्या से पूरे गांव में सनसनी

वहीं जब परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया. देखते ही देखते खेत में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पूरे गांव में सनसनी फैल गई. छात्र की अज्ञात हत्यारे ने धारदार हथियार से काटकर हत्या की है. मृतक के दादा का कहना है कि उसकी या परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है. हत्या किसने और क्यों की यह कोई समझ नहीं पा रहा. छात्र की हत्या से परिजनों में खासा आक्रोश है. मृतक का पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है, जिसे हत्या की सूचना भेजी गई है.

परिजनों में आक्रोश देख घटनास्थल पर पुलिसबल तैनात

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम, सीओ हर्षिता गंगवार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. परिजनों के आक्रोश को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया. एएसपी ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की है. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया और पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

पुलिस इस अंधे हत्याकांड की तह तक जाने के लिए हर पहलू से जांच करने में जुटी हुई है. छात्र की हत्या से परिवार में मातम है. वहीं इस पूरे मामले को लेकर एएसपी सत्यम ने बताया कि छात्रा की हत्या की गई है. जिसको लेकर जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ेंः 
Auraiya Road Accident: औरैया में तेज रफ्तार कार का कहर, भीषण सड़क हादसे में पिता समेत दो बेटियों की मौत, सात घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
Kanpur Road Accident: कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल
कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल
'किसी मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकती सपा...', इमरान मसूद ने गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान
'किसी मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकती सपा...', इमरान मसूद ने गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget