एक्सप्लोरर

Meerut Crime: मंदिर के भीतर छात्रा की सिर कटी लाश फंदे से झूलते मिली, पुलिस को शक अंधविश्वास में की गई आत्महत्या

Meerut Crime News: मेरठ के एक मंदिर के भीतर से एमए की छात्रा की सिर कटी लाश मिली है. जानकारी के मुताबिक, लाश फंदे से झूल रही थी. वहीं पुलिस को पहली नजर में ये मामला अंधविश्वास का लग रहा है.

मेरठ: उतर प्रदेश के मेरठ जनपद के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मंदिर के अंदर एमए की छात्रा की गर्दन कटी लाश फंदे से लटकी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने घटना के बारे में गुरुवार को बताया कि, पुलिस को स्थानीय लोगों से एक युवती के मंदिर में आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. उसके बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया लेकिन तब तक परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे.

पुलिस को शक, अंधविश्वास का मामला 

उन्होंने बताया कि, फॉरेंसिक टीम को भेजकर तथ्य जुटाए जा रहे हैं. एसएसपी के अनुसार मृतका के परिवार का कहना है कि छात्रा पूजा-पाठ बहुत करती थी और पहली नजर में यह अंधविश्वास का मामला लग रहा है.

जानकारी के अनुसार थाना खरखौदा क्षेत्र के एक गांव की निवासी 22 वर्षीय छात्रा हापुड़ के एक कॉलेज से एमए कर रही थी. सोमवार दोपहर को वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई. पुलिस ने बताया कि देर तक छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजन ने तलाश शुरु की. इस बीच, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने एक लड़की को गांव के देवी के मंदिर की तरफ जाते देखा है.

मंदिर के भीतर मिली लाश

उन्होंने बताया कि परिजन वहां पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था. खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने अनहोनी की आंशका में ग्रामीणों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ दिया. अंदर का दृश्य दखकर परिवार के लोगों और ग्रामीणों के होश उड़ गए. अंदर छात्रा की लाश फांसी के फंदे से झूल रही थी.

मौके से पुलिस ने साक्ष्य लिये

पुलिस ने बताया कि गर्दन कटी हुई थी जिसपर गहरा घाव था और काफी खून बह चुका था. इसके बाद परिजन ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया. उन्होंने बताया कि बुधवार शाम तक खरखौदा के आस-पास के गांवों में युवती के बलि देने की सूचना फैलने लगी जिसके बाद निरीक्षक संजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मौका-ए-वारदात का मुआयना कर परिवार से पूछताछ की. मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के बाद कुछ साक्ष्य कब्जे में लिए गए.

पुलिस का कहना है कि संभवत: युवती ने अंधविश्‍वास में यह कदम उठाया है लेकिन मौत का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

ये भी पढ़ें.

दंगों और भ्रष्टाचार में नंबर 1 था यूपी, आज अर्थव्यवस्था के मामले में दूसरे पायदान पर - योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget