एक्सप्लोरर

दंगों और भ्रष्टाचार में नंबर 1 था यूपी, आज अर्थव्यवस्था के मामले में दूसरे पायदान पर - योगी आदित्यनाथ

यूपी में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. योगी आदित्यनाथ ने अनुपूरक बजट पर अपना भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा.

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनुपूरक बजट पर भाषण दिया. योगी ने कहा कि विपक्षी नेताओं ने जो सुझाव दिए उसका स्वागत है. उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में प्रदेश का बजट लगभग दोगुना हुआ है. 2016 में लगभग ढाई करोड़ का बजट होता था. आज हम लगभग 6 लाख करोड़ तक बजट के दायरे को पहुंचाने में सफल रहे. 24 करोड़ की आबादी के लिए दो-ढाई करोड़ का बजट ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है. योगी ने बताया कि हमारी सरकार के कार्यकाल में प्रति व्यक्ति आय लगभग दोगुनी हुई है.

"पहले दंगों में नंबर वन था यूपी"
योगी ने कहा कि यूपी पहले अर्थव्यवस्था में 6ठवें नंबर पर था. जबकि आबादी, दंगों और भ्रष्टाचार में नंबर एक था. विकास के मामले में यूपी सबसे पीछे होता था. इन साढ़े चार सालों में जो मेहनत हुई है उसकी बदौलत यूपी अर्थव्यवस्था के मामले में देश में नंबर 2 पर है. निवेश के मामले में देश के अंदर यूपी सबसे अच्छा गंतव्य बना है. 2016 में यूपी ईज ऑफ डूंइग के मामले में 16वें नंबर पर था. आज नंबर दो पर आ गया है.

योगी ने आगे कहा कि अयोध्या की तरफ पहले लोग झांकते नहीं थे. आज हर शख्स कह रहा है कि भगवान राम हमारे भी हैं. 2017 के पहले लोग कंस की मूर्ति लगाने की बात कहते थे. आज ब्रज क्षेत्र का चौतरफा विकास हो रहा है. पहले राम, कृष्ण, शंकर ये उनके लिए सांप्रदायिक दृष्टि थी, लेकिन आज लोग कह रहे हैं कि हम भी भगवान राम, कृष्ण और शंकर के भक्त हैं. ये विचाराधारा की जीत है. 

"आज सबकी टोपियां उतर गई"
योगी ने कहा कि प्रयागराज का 10 हजार वर्ष से अधिक पुराना इतिहास है. बहुत लोगों को कुंभ के आयोजन का कई बार मौका मिला, लेकिन उनके पास सोच नहीं थी. क्योंकि उन्हें लगता था कि अगर वो कुंभ के आयोजन बढ़िया तरीके से करेंगे तो टोपी लगाकर मुबारकबाद नहीं दे पाएंगे. आज सबकी टोपियां उतर गई हैं. क्योंकि कुंभ ने सबको ढक दिया है. 

ये भी पढ़ें:

तालिबान के समर्थन में आए मुनव्वर राणा, कहा- तालिबान ने किसी भी भारतीयों को नुकसान नहीं पहुंचाया

उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल के हाथों AAP की कमान, BJP-कांग्रेस की कौन करेगा नैया पार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget