एक्सप्लोरर

शिक्षक भर्ती घोटाले में आगे नहीं बढ़ सकी एसटीएफ की जांच, आरोपी बीजेपी नेता को बचाने का आरोप

शिक्षक भर्ती मामले में एसटीएफ की नाकामी सवालों के घेरे में है. सवाल ये भी उठ रहे हैं कि एसटीएफ वाकई नाकाम है या फिर वह कुछ बड़े लोगों को बचाने के लिए जानबूझकर जांच और कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाले हुए है.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में हुए फर्जीवाड़े की जांच अब एसटीएफ कर रही है. एसटीएफ को जांच मिले हुए दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है, लेकिन तेज-तर्रार बताई जाने वाली ये एजेंसी इन दो महीनों में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है. एक अभ्यर्थी को छोड़ दिया जाए तो एसटीएफ न तो किसी आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है और न ही जांच को जरा भी आगे बढ़ा सकी है. जांच एजेंसी एसटीएफ इस मामले में मोस्टवांटेड बीजेपी नेता चंद्रमा सिंह यादव पर तो पूरी तरह मेहरबान नजर आ रही है. न तो अभी तक उसकी गिरफ्तारी की गई है और न ही उस पर कानूनी शिकंजा कसा गया है.

शिक्षक भर्ती मामले में एसटीएफ की नाकामी सवालों के घेरे में है. सवाल ये भी उठ रहे हैं कि एसटीएफ वाकई नाकाम है या फिर वह कुछ बड़े लोगों को बचाने के लिए जानबूझकर जांच और कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाले हुए है. एसटीएफ के ढुलमुल रवैये के बाद अभ्यर्थी और छात्र संगठन अब इस मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच कराए जाने की मांग करने लगे हैं. बीजेपी नेता चंद्रमा यादव यूपी के एक कैबिनेट मंत्री का प्रतिनिधि रहा है और वो इससे पहले टीईटी परीक्षा का पेपर लीक कराने के आरोप में भी पांच महीनों तक जेल में रह चुका है. एसटीएफ ने बीजेपी नेता चंद्रमा को अब तक न तो भगोड़ा घोषित किया है और न ही उस पर इनाम जारी किया है.

गौरतलब है कि, यूपी के प्राइमरी स्कूलों में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में पैसे लेकर पास कराने के आरोप में प्रयागराज पुलिस ने प्रतापगढ़ के अभ्यर्थी राहुल सिंह की शिकायत पर इसी साल चार जून को केस दर्ज जांच शुरू की थी. प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड केएल पटेल और दो टॉपर्स समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इतना ही नहीं पुलिस ने यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के प्रतिनिधि रहे बीजेपी नेता चंद्रमा सिंह यादव को भी इस मामले में आरोपी बनाया था. प्रयागराज पुलिस ने ये सारी कार्रवाई चार दिन में कर ली थी. भर्ती घोटाले का मामला सियासी गलियारों में गूंजने के बाद यूपी सरकार ने 9 जून को जांच प्रयागराज पुलिस से वापस लेकर एसटीएफ को सौंप दी थी. इसके साथ ही हफ्ते भर में ही तत्कालीन एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को हटाने पर भी खूब कोहराम मचा था.

बीजेपी नेता चंद्रमा सिंह यादव सूबे के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह का प्रतिनिधि रह चुका है. उसकी गिनती प्रयागराज में बीजेपी के रसूखदार नेताओं में होती है. चंद्रमा यादव बीजेपी में महानगर उपाध्यक्ष के साथ ही किसान मोर्चे की प्रदेश कार्य समिति का सदस्य भी रह चुका है. वो एक इंटर कॉलेज का प्रबंधक भी है. अपने कॉलेज पंचमलाल आश्रम इंटर कालेज को वो रसूख का इस्तेमाल कर तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं का सेंटर बनवाता था और वहीं से पेपर लीक कराकर अपने गिरोह को देता था.

शिक्षक भर्ती घोटाले में आगे नहीं बढ़ सकी एसटीएफ की जांच, आरोपी बीजेपी नेता को बचाने का आरोप

टीईटी पेपर लीक मामले में वो पांच महीने तक जेल में रह चुका है. वैसे एसटीएफ को जांच सौंपने और चंद्रमा को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर विपक्षी पार्टियां पहले ही सवाल उठा रही थीं. एसटीएफ ने दो महीने में इस मामले में सिर्फ एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा वो न तो किसी की गिरफ्तारी कर सकी है और न ही जांच में एक कदम भी आगे बढ़ सकी है. एसटीएफ की ये नाकामी सवालों के घेरे में है. आरोप लग रहा है कि सरकार को इस मामले का सनसनीखेज खुलासा रास नहीं आया, इसलिए उसने तत्कालीन एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का तबादला किया और उसके बाद जांच को ठंडे बस्ते में डालने के लिए मामला एसटीएफ के सुपुर्द कर दिया.

प्रयागराज में आइसा के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पासवान, सपा छात्र सभा से जुड़े अजय यादव सम्राट और एनएसयूआई के ऋषि यादव ने एसटीएफ पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाते हुए इस मामले की जांच अब सीबीआई या फिर हाईकोर्ट के किसी रिटायर्ड जज से कराए जाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें:

अयोध्या: मस्जिद वाली जमीन पर बनेंगे अस्पताल, लाइब्रेरी, और रिसर्च सेंटर, सीएम योगी को शिलान्यास का न्योता देगा इंडो इस्लामिक ट्रस्ट

राम मंदिर के शिलान्यास के बाद दुबई से आ रहे हैं भड़काऊ फोन कॉल्स, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: चचेरे भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, अगले दिन आरोपी ने भी की खुदकुशी
महोबा: चचेरे भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, अगले दिन आरोपी ने भी की खुदकुशी
'बकरा हलाल होते हुए देखा है', कहकर बुलाया फिर चाकू से गोदकर कर दी हत्या, गाजियाबाद में तनाव
'बकरा हलाल होते हुए देखा है', कहकर बुलाया फिर चाकू से गोदकर कर दी हत्या, गाजियाबाद में तनाव
राजनाथ सिंह और CM योगी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे 'नौसेना शौर्य वाटिका', लखनऊ में दिखेगा नौसेना का शौर्य
राजनाथ सिंह और CM योगी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे 'नौसेना शौर्य वाटिका', लखनऊ में दिखेगा नौसेना का शौर्य
Uttarakhand News: उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: सूर्या हत्याकांड का खौफनाक वीडियो आया सामने! | Khora | Breaking
Ghaziabad Surya Case: युवक की मौत का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने | Khora Murder | Breaking News
CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
Riyan Parag Statement: '215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
'215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
Embed widget