एक्सप्लोरर

एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, कपड़ा व्यापारी की हत्या करने आए 6 सुपारी किलर गिरफ्तार

शूटरों के पास से दो कारें और भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया है। इनमें से गिरफ्तार शूटर कर्नल गिरी सुनील राठी के साथ एक जेलर की हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

नोएडा, एबीपी गंगा। यूपी एसटीएफ को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान 6 शार्प शूटर को धर दबोचा है। सभी बदमाश गाजियाबाद के लोनी में कपड़ा व्यापारी की हत्या की साजिश रच रहे थे, लेकिन मुखबिर की सूचना के आधार पर एसटीएफ ने बिसरख थाना क्षेत्र में इनको पकड़ लिया। शूटरों के पास से दो कारें और भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया है। इनमें से गिरफ्तार शूटर कर्नल गिरी सुनील राठी के साथ एक जेलर की हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। गिरी पर एक दर्जन हत्या व लूट के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी, अनिल दुजाना, बलराम ठाकुर, रामसिंह कुरथल के लिए काम करते हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि नोएडा इकाई एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कुछ शार्प शूटर गाजियाबाद के लोनी इलाके में कपड़े का कारोबार करने वाले एक बड़े व्यापारी की सुपारी लेकर हत्या करने की फिराक में हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

बदमाशों की पहचान कर्नल गिरी, श्यामसुंदर, रोहित, रिंकू भाटी, विनोद, रोहित परमार के रूप में हुई है। सभी बदमाश अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाश गिरी अभी दो महीने पहले ही जेल से छूटा था और फिर सुपारी लेकर हत्या के धंधे में जुट गया। वहीं, श्याम सुंदर पर हरियाणा में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। रोहित ठाकुर 2011 में फिरौती और अपहरण के केस में आगरा जेल जा चुका है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग
'रामलला के दर्शन से वोट बैंक खिसकने का डर', अखिलेश पर डिप्टी CM मौर्य का निशाना
'रामलला के दर्शन से वोट बैंक खिसकने का डर', अखिलेश पर डिप्टी CM मौर्य का निशाना
‘2027 में सपा की लुटिया डूबने वाली है’, अखिलेश पर ब्रजेश पाठक का निशाना
‘2027 में सपा की लुटिया डूबने वाली है’, अखिलेश पर ब्रजेश पाठक का निशाना

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget