एक्सप्लोरर

अयोध्या के विकास को लगेंगे पंख, श्रीराम एयरपोर्ट का काम तेजी से जारी, जानें- कुछ जरूरी बातें

दीपोत्सव 2018 के अयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्रस्तावित एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा रखने की घोषणा कर दी थी.

अयोध्या, रविकांत. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या के विकास को पंख लगने वाले हैं. दरअसल, योगी सरकार यहां तेजी से एयरपोर्ट निर्माण के कार्यों को करा रही है. यूपी सरकार का दावा है कि अयोध्या में एयरपोर्ट बन जाने से अयोध्या के साथ ही इसके आस-पास के पर्यटन स्थलों, स्कूलों आदि के विकास को पंख लगेंगे. साथ ही अयोध्या में देश-विदेश के सैलानियों की सुविधाजनक पहुंच सुनिश्चित होगी. बतादें कि दीपोत्सव 2018 के अयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्रस्तावित एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा रखने की घोषणा कर दी थी.

बीते साल नवंबर में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में बताया था कि एएआई को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या हवाई अड्डे से जुडा प्रस्ताव मिला हैं. यह हवाई पट्टी एनएच-27 और एनच-330 के बीच सुल्तानपुर नाका के पास है. इसी हवाई पट्टी को आधुनिक एयरपोर्ट का रूप दिया जा रहा है.

600 एकड़ में बनेगा भव्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट नागरिक उड्डयन विभाग के मुताबिक, अयोध्या स्थित हवाई पट्टी को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का आकार देने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा हैं. इस हवाई पट्टी को बडे़ विमानों के लिए तैयार किया जा रहा है. पहले चरण में यहां ए321 और दूसरे चरण में कोड-ई बी777.300 श्रेणी के विमानों का संचालन शुरू किया जाएगा. एएआई ने पूर्व में ही प्री-फिजिबिलटी स्टडी पूरी कर ली है. इसके अनुसार राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए लगभग 600 एकड़ भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को उपलब्ध कराएगी.

जमीन अधिग्रहण का काम लगभग प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद अयोध्या स्थित हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने एवं अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए 525 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई. मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के पूर्व के मास्टर प्लान के अनुसार राज्य सरकार ने 263.47 एकड़ भूमि खरीदने के लिए 525.91 करोड़ रुपये खर्च किए.

क्या कहती है प्री-फिजिबिलिटी स्टडी रिपोर्ट? मंदिर निर्माण के साथ ही भविष्य में यात्री संख्या में वृद्वि को ध्यान में रखते हुए 5 अप्रैल 2020 को दोबारा प्री-फिजिबिलिटी स्टडी रिपोर्ट तैयार करवाई गई. हवाई अड्डे के निर्माण के परिचालन एवं सुरक्षाकर्मियों की आवासीय आवश्यकताओं के लिए 15 एकड़ भूमि की जरूरत होगी.

यूपी सरकार ने दी 600 एकड़ जमीन और 500 करोड़ रूपए सीएम योगी ने नये मास्टर प्लान के अनुसार, 5 अगस्त को शिलान्यास से पूर्व ही 600 एकड़ भूमि फ्री उपलब्ध कराने की घोषणा की है. इसके अलावा बजट में की 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था भी की गई है. बतादें कि इससे पहले भी सरकार ने पिछले साल के बजट में भी अयोध्या हवाई अड्डे के लिए 200 करोड़ रुपये का आवंटन किया था.

ये भी पढ़ें:

Ayodhya में राम मंदिर निर्माण के नाम पर दान मांगने वाले ठगों से सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget