एक्सप्लोरर

नमाज के लिए अलग कमरे की मांग पर यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- अभी तक नहीं मिला कोई आवेदन

एसपी विधायक इरफान सोलंकी ने यूपी विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरे की मांग की थी. इस पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार का प्रार्थना पत्र नहीं मिला है.

UP Politics: पहले झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए एक अलग से कमरा आवंटित किया गया और उसके बाद कुछ इसी तरह की मांग उत्तर प्रदेश में भी उठ रही है. समाजवादी पार्टी के कानपुर से विधायक इरफान सोलंकी ने मांग की है कि विधानसभा में नमाज के लिए अलग से एक कक्ष आवंटित किया जाए.

हालांकि इस पर अब एक नई बहस छिड़ गई है. सरकार के मंत्री साफ तौर पर कह रहे हैं कि इसका कोई सवाल ही नहीं उठता है और ये होना भी नहीं चाहिए. वहीं विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का साफ तौर पर कहना है कि इरफान सोलंकी की तरफ से उनके कार्यालय में ना तो कोई प्रार्थना पत्र आया है ना ही कोई आवेदन उन्होंने दिया है.

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी कई बार अपने बयानों और विवादों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं. एक बार फिर उनके बयान ने यूपी में नई सियासी बहस छेड़ दी है. दरअसल इरफान सोलंकी ने मांग की है कि झारखंड विधानसभा की तरह उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी नमाज के लिए एक कक्ष आवंटित कर दिया जाए क्योंकि कई बार विधायकों को नमाज के लिए विधानसभा का सत्र छोड़कर मस्जिद में जाना पड़ता है.

इस पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष का साफ तौर पर कहना है कि इरफान सोलंकी ने ना ही कोई प्रार्थना पत्र ना ही कोई प्रत्यावेदन उनके कार्यालय में भेजा है. उनका कहना है कि प्रत्येक विधानसभा की अपनी नियमावली होती है, हालांकि कुछ-कुछ चीजें हर विधानसभा में एक जैसी होती हैं.

विधानसभा के स्पीकर का साफ तौर पर कहना है कि अगर कोई प्रार्थना पत्र उनके कार्यालय में आता है तो उसका अवलोकन करेंगे और उस पर परामर्श लेंगे. उसके बाद ही वह इस पर कुछ कहेंगे. उन्होंने कहा कि अभी तक उनके कार्यालय में इस तरह का कोई भी प्रत्यावेदन या आवेदन पत्र नहीं आया है, और बिना इसके अनुमान या कल्पना के आधार पर कोई बयान नहीं देना चाहिए.

उनसे जब पूछा गया कि क्या विधानसभा की नियमावली में इस तरह से किसी को नमाज के लिए किसी को पूजा के लिए कक्ष आवंटित करने की कोई व्यवस्था है तो उनका साफ तौर पर कहना था कि विधानसभा की नियमावली में इस तरह की कोई भी व्यवस्था नहीं है.

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह ने इरफान सोलंकी की मांग को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि इसका तो कोई सवाल ही नहीं उठता और यह होना भी नहीं चाहिए. वह साफ तौर पर कह रहे हैं कि विधानसभा में हर जाति धर्म के लोगों का प्रतिनिधित्व है. यहां किसी को नमाज पढ़ने के लिए या पूजा करने के लिए अलग से कमरा देने की कोई आवश्यकता नहीं है और यह होना भी नहीं चाहिए क्योंकि इससे देश के अंदर एक गलत संदेश जाता है. वहीं वो ये भी कह रहे है कि शायद झारखंड के मुख्यमंत्री ने किसी दबाव में इस तरह का निर्णय लिया होगा.

इसे भी पढ़ेंः

UP Politics: बीजेपी सांसद का बड़ा बयान, बोले- नहीं करता मुसलमानों का विरोध...लेकिन, करना पड़ेगा ये काम 

UP Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में बीजेपी, मुस्लिम वोटर्स और प्रवासियों के लिए बनाई खास रणनीति

यह भी देखेंः 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget