एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में बीजेपी, मुस्लिम वोटर्स और प्रवासियों के लिए बनाई खास रणनीति

UP Election 2022: बीजेपी आलाकमान की नजर अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम वोट पर भी हैं जिसके लिए बीजेपी ने रणनीति तैयार की है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Elections) का बिगुल बज चुका है. सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियां कर रहे हैं. हर पार्टी जातियों से लेकर मुद्दों पर जनता के बीच जा रही हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का सियासी तापमान बढ़ गया है.

पीएम करेंगे अलीगढ़ का दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ जाएंगे और जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्विद्यालय का शिलान्यास करेंगे. पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के चलते नाराज जाट समुदाय को साधने की कोशिश भी होगी. जाट राजा महेंद्र प्रताप का जाट समुदाय में काफी सम्मान हैं और उनका राजनीति में भी महत्वपूर्ण स्थान हैं. जाट राजा ने अफगानिस्तान में 1915 में भारत की अंतरिम सरकार बनवाई थी और इतना ही नहीं महात्मा गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना को जहरीला सांप बताया था.

निषाद पार्टी की बीजेपी से बन रही है बात

बीजेपी आलाकमान ने उत्तर प्रदेश के अंदर अपने सहयोगियों को साधने का कार्य शुरू कर दिया हैं. जुलाई में केंद्र में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में जहां सहयोगी अपना दल को जगह दी. वहीं अब यूपी चुनाव से पहले निषाद पार्टी के साथ सीटों को लेकर बातचीत चल रही है.

देर रात हुई सीटों पर बैठक

निषाद पार्टी और बीजेपी आलाकमान के बीच देर रात 1 बजे बैठक हुई जिसमें निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सीट व मछुआरों की समस्यों से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह व बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष को अवगत कराया. इसके बाद बीजेपी के नेताओं के साथ निषाद पार्टी की आज शाम फिर एक दौर की बातचीत होगी.

अल्पसंख्यकों पर भी बीजेपी की नजर

बीजेपी आलाकमान की नजर अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम वोट पर भी हैं जिसके लिए बीजेपी ने रणनीति तैयार की हैं. जहां बीजेपी का कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं के बीच जाकर 2014 से लेकर अब तक बीजेपी द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के हित में किये गए कार्यों से उनको अवगत कराएगा.

प्रवासियों पर भी है बीजेपी की नजर

उत्तर प्रदेश के निवासी जो उत्तर प्रदेश से बाहर रह रहे हैं ऐसे लोगों पर भी बीजेपी की नजर है. बीजेपी लगातर प्रवासियों के बीच भी पहुंचने की कोशिश कर रही हैं. इसको लेकर महाराष्ट्र के उत्तर भारतीय संगठन की प्रभारी श्वेता शालिनी ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सगठन मंत्री सुनील बंसल और अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से लखनऊ में मुलाक़ात की थी, जिसमे अकेले महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य से 50 हज़ार लोग आयेंगे और यूपी में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

हर माह पीएम का होगा यूपी दौरा

बीजेपी ने रणनीति बनाई है कि उत्तर प्रदेश के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी का अभी हर माह दौरा लगाया जाए और सभी बड़े कार्यक्रमों के शिलान्यास व उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों करवाया जाएं.

ये भी पढ़ें:

मायावती बोलीं- दलितों पर पूरा भरोसा, प्रबुद्ध वर्ग की मदद से बनाएंगे पूर्ण बहुमत की सरकार

यूपी चुनाव को लेकर ओवैसी का बड़ा दावा, बोले- 100 सीटों पर लड़ेंगे और जीतेंगे, दूसरी पार्टियों पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget