एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll: घोसी में पाकिस्तान की एंट्री कराने वाले मंत्री संजय निषाद पर शिवपाल यादव का पलटवार, दिया ये जवाब

Ghosi Bypoll Results 2023: घोसी उपचुनाव के नतीजों के दौरान पाकिस्तान का जिक्र करने वाले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर शिवपाल यादव ने पलटवार किया है.

Ghosi By Election Results 2023: घोसी उपचुनाव 2023 में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की जीत के बाद सपा नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने यूपी के कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) और निषाद पार्टी (NIshad Party) के अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) के पाकिस्तान (Pakistan) वाले बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा ये लोग बहुत हल्के हैं जो रहते तो हिन्दुस्तान में हैं, लेकिन बात हमेशा पाकिस्तान की करते हैं. शिवपाल यादव ने इस दौरान संजय निषाद को सपा (SP) का स्टार प्रचारक तक बता दिया. 

दरअसल घोसी उपचुनाव के दिन वोटों की गिनती के दौरान कुछ पहले कुछ राउंड की गिनती में जब सपा नेता सुधाकर सिंह आगे निकल गए और उन्होंने बीजेपी का दारा सिंह चौहान पर बढ़त बना ली थी तो कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब पाकिस्तान की तरफ वाले बक्से खुलते हैं तो वो आगे निकल जाते हैं और जब हमारी तरफ के बक्से खुलेंगे तो बीजेपी आगे होगी. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि जैसे-जैसे गिनती बढ़ेगी तो बीजेपी आगे निकल जाएगी. हालांकि बाद में ऐसा नहीं हुआ और सपा 42 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गई. 

'पाकिस्तान' वाले बयान पर पलटवार

घोसी उपचुनाव में पाकिस्तान की एंट्री कराने वाले संजय निषाद को चाचा शिवपाल यादव ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद दोनों सपा के स्टार प्रचारक थे. इनकी वजह से ही सपा के पक्ष में और ज्यादा वोट पड़ा है. शिवपाल ने कहा, "जब ये लोग हिन्दुस्तान में रहेंगे और पाकिस्तान की बात करेंगे.. मंत्री होकर भी ऐसी बात करेंगे... ये लोग बहुत हल्के हैं."  

शिवपाल यादव ने इस दौरान सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का भी मजाक उड़ाया और कहा कि हमने तो पहले विधानसभा में ही मुख्यमंत्री जी से कह दिया था कि इन्हें जल्दी से जल्दी मंत्री बना दें नहीं तो ये फिर हमारी तरफ आ जाएंगे. इनका कोई पता नहीं हैं. शिवपाल ने राजभर को राजनीति का बहरुपिया भी बताया. 

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर पर कुछ भी बोलने से क्यों बच रही बीजेपी? सामने आई ये बड़ी वजह
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में दो मुस्लिम चेहरे, तारिक मंसूर को बड़ी जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में दो मुस्लिम चेहरे, तारिक मंसूर को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget