एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर पर कुछ भी बोलने से क्यों बच रही बीजेपी? सामने आई ये बड़ी वजह

UP News: घोसी उपचुनाव में सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर की साख भी दांव पर लगी हुई थी. वहीं उपचुनाव में हार के बाद भी उन्होंने राज्य मंत्रीमंडल में पद को लेकर उम्मीद नहीं छोड़ी है.

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए का दामन छोड़ ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला था. जिसके बाद वह हाल ही में वापसी करते हुए एनडीए में शामिल हुए. फिलहाल घोसी उपचुनाव के दौरान भी वह अपने बड़बोलेपन के कारण बीजेपी प्रत्याशी से ज्यादा चर्चा में रहे. वहीं उपचुनाव में हार के बाद भी वह उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्रीमंडल में शामिल होने के लिए पुरजोर कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

दरअसल हाल ही में घोसी उपचुनाव के दौरान एनडीए में शामिल सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने विपक्षी पार्टियों को लेकर कई विवादित बयान दिए. वहीं इस दौरान ओपी राजभर के बड़बोलेपन पर बीजेपी की ओर से किसी भी नेता की कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली. वहीं अब उन्होंने यूपी कैबिनेट में शामिल होने के लिए अब बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को आगे रखकर पार्टी की प्रदेश इकाई पर निशाना साधा है.

केंद्रीय नेतृत्व को आगे रख प्रदेश इकाई पर साधा निशाना

दरअसल हाल ही में खुद को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि एनडीए के मालिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं. जो उनके मंत्री बनने पर फैसला लेंगे. फिलहाल उनका इस तरह से दिया गया बयान विपक्षी पार्टियों के लिए था, लेकिन उनका इशारा कहीं न कहीं बीजेपी की प्रदेश इकाई की ओर भी रहा.

टिप्पणी करने से बचते नजर आए डिप्टी सीएम

एक हिंदी अखबार को दिए गए एक बयान में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से ओपी राजभर के इस तरह के बड़बोलेपन पर जब सवाल किए गए तो वह इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से बचते नजर आए. वहीं इस पर सफाई देते हुए बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अभी तक ओपी राजभर का इस तरह का कोई बयान नहीं देखा है, इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं.

माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई किसी भी किस्म की टिप्पणी न कर के एनडीए के भीतर समांजस्य को बनाए रखना चाहती है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी का मानना है कि अगर पार्टी ने ओपी राजभर पर कोई टिप्पणी की तो अन्य सहयोगियों को भी मौका मिल जाएगा.

इसे भी पढ़ें:
UP News: राहुल गांधी के बयान पर काशी के संत समाज में आक्रोश, कहा- 'सनातन धर्म का हो रहा अपमान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget