एक्सप्लोरर

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में सपा विधायक पल्लवी पटेल, अखिलेश यादव के इन फैसलों पर उठाए सवाल

Rajya Sabha Elections 2024: जया बच्चन और आलोक रंजन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर सपा में बगावत हो गई है. पल्लवी पटेल ने विरोध में मतदान करने की बात कही है.

UP Politics: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले उत्तर प्रदेश में विपक्ष को झटके पर झटके लग रहे हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रभावशाली पार्टी बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन में शामिल हो गई. जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) के पाला बदलने को अभी कुछ दिन हुए थे कि सपा में घमासान मच गया. सपा के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maury) ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया. बयानों की वजह से सुर्खियों में रहनेवाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने लंबा चौड़ा पत्र अखिलेश यादव के नाम भी लिखा. उन्होंने महासचिव पद में भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए.

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी खेमे में बढ़ी तकरार

अब सपा की विधायक और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव में जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध कर दिया. उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए वाले नारे पर भी सवाल उठाए. पल्लवी पटेल ने सपा की तरफ से बनाए गए दोनों प्रत्याशियों के योगदान का मुद्दा छेड़ दिया. उन्होंने कहा कि जया बच्चन का आखिर क्या योगदान है, क्या देखकर टिकट दिकट दिया गया. पल्लवी पटेल ने आलोक रंजन भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पद पर रहते हुए आलोक रंजन ने पिछड़ों का विरोध किया. पल्लवी पटेल ने आलोक रंजन के विरोध में मतदान करने की बात कही.

स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद पल्लवी पटेल ने खोला मोर्चा  

उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हुए व्यवहार पर भी खुलकर अखिलेश यादव से नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ टिप्पणी को अखिलेश यादव सुनते रहे. अखिलेश यादव को मामले का संज्ञान लेना चाहिए था्. उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को बहुत बड़ा नेता बताया. अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने कहा कि सपा में छूटभैयै नेता अनाप शनाप बोलते रहे और अखिलेश यादव ने एक्शन नहीं लिया. उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन किया. पल्लवी पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक सिर्फ नारा भर है, जमीन से सरोकार नहीं है. सपा ने घोसी विधानसभा उपचुनाव में अगड़ी जाति के सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया. 

Farmers Protest: किसानों को मिला बसपा का समर्थन, मायावती बोलीं- इनका शोषण करना ठीक नहीं

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget