एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: 'धर्म के ठेकेदार कर रहे धर्म का सौदा', स्वामी प्रसाद मौर्य का बागेश्वर धाम पर हमला

Bageshwar Dham News: समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य़ ने शनिवार को रामचरितमानस और बागेश्वर धाम को लेकर अपनी राय जाहिर की. उन्होंने रामचरितमानस से कुछ दोहे हटाने की मांग की है.

Swami Prasad on Bageshwar Dham: सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shashtri) लेकर चल रहे विवाद के बीच अपनी प्रतिक्रिया दी है. स्वामी प्रसाद ने हमलावर अंदाज में कहा, 'धर्म के ठेकेदार ही धर्म का सौदा कर रहे हैं. यह देश का दुर्भाग्य है. समाज सुधारकों की कोशिशों से ही देश आज तरक्की की राह पर है. लेकिन दकियानूसी सोच वाले बाबा समाज में अंधविश्वास, ढकोसला और रूढ़िवादी परंपराओं को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.'

स्वामी प्रसाद ने आगे तंज कसते हुए कहा कि अगर बाबा के ही पास सारी बीमारियों का इलाज है तो सरकार ने बेकार में ही अस्पताल और मेडिकल कॉलेज चला रही है. ऐसे बाबा पर सरकार को नज़र रखने की जरुरत है. उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के नागपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा था जिसमें अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने उनपर जादू-टोना और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया गया था. एकतरफ जहां कई लोग धीरेंद्र शास्त्री का विरोध कर रहे थे तो उनके समर्थन में भी कई लोग खुलकर सामने आए जिनमें योग गुरु बाबा रामदेव भी शामिल हैं.

स्वामी प्रसाद ने की रामचरितमानस बैन करने की मांग
उधर, स्वामी प्रसाद ने रामचरितमानस के कुछ दोहों को लेकर भी आपत्ति जताई है. स्वामी प्रसाद ने कहा, 'रामचरितमानस के कुछ हिस्सों पर मुझे आपत्ति है. तुलसीदास की रामायण में कुछ ऐसे अंश हैं, जिन पर हमें आपत्ति है. किसी भी धर्म में किसी को गाली देने का हक नहीं है. तुलसीदास की रामायण में चौपाई है. इसमें वह शुद्रों को अधम जाति का होने का सर्टिफिकेट दे रहे हैं. धर्म के नाम पर विशेष जाति का अपमान किया गया. रामचरितमानस को पूरी तरह बैन कर देना चाहिए. रामचरितमानस के कुछ हिस्सों पर मुझे आपत्ति है. ब्राह्मण भले ही लंपट, दुराचारी, अनपढ़ और गंवार हो, लेकिन वह ब्राह्मण है तो उसे पूजनीय बताया गया है, लेकिन शूद्र कितना भी ज्ञानी, विद्वान या फिर ज्ञाता हो, उसका सम्मान मत करिए. क्या यही धर्म है? अगर सरकार तुलसीदास की रामचरितमानस को प्रतिबंधित नहीं कर सकती तो उन श्लोकों को रामचरितमानस से निकालना चाहिए.'

ये भी पढ़ें -

UP Politics: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के बाद क्या हुआ था फैसला? भूपेंद्र चौधरी का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget