एक्सप्लोरर

SP Leader Shot Dead: कानपुर में सनसनीखेज हत्याकांड, सपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या

Kanpur Crime News: कानपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यहां बर्रा इलाके में समाजवादी पार्टी के नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Murder in Kanpur: कानपुर शहर में भले ही कानून व्यवस्था को सुधारने के लिये पुलिस कमिश्नरेट लागू हो गई हो मगर अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जहां एक तरफ पुलिस की पिटाई से प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की घटना का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि, तभी एक बार फिर से शहर के बर्रा थाना क्षेत्र इलाके में बीच बाजार में बदमाशों ने सपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. वहीं, बड़ी बात यह रही कि सड़क पर खून से लथपथ गिरे सपा नेता को स्थानीय लोग अपनी स्कूटी पर लादकर अस्पताल लेकर पहुंचे मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस अब घटना की जांच में जुट गई है.

सफारी से आए थे बदमाश

आपको बता दें कि, पूरा मामला कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र इलाके में स्थित बर्रा 2 छोटी सब्जी मंडी का है, जहां कानपुर देहात से समाजवादी पार्टी युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव अपने एक साथी के साथ आई-10 गाड़ी में बैठा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक तभी सफारी से कुछ अज्ञात बदमाश आए और हर्ष की गाड़ी पर फायरिंग करना शुरू कर दी. वहीं, अपने ऊपर गोली चलता देख हर्ष जब अपनी जान बचाने के लिए जैसे ही कार से उतार कर भागा तो बदमाशों ने उसे दौड़ा कर बीच सड़क खुलेआम सिर में गोली मार दी, जिससे हर्ष सड़क पर ही गिर गया, जिसके बाद मौके से सभी बदमाश भाग निकले. जिनके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मृतक की जान बचाने के लिए मोटरसाइकिल पर ही उसे लाद लिया और अस्पताल ले गए, मगर डाक्टरों ने सपा नेता हर्ष को मृत घोषित कर दिया.

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 

वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर बर्रा थाना समेत कई थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंचा और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया गया. वहीं, घटना की जानकारी पर पहुंची डीसीपी दक्षिण रवीना त्यागी ने बताया कि, कुछ हमलावरों ने सपा नेता हर्ष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. घटना को अंजाम देने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सपा के साथ गठबंधन, जन परिवर्तन दल का हुआ विलय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget