एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सपा के साथ गठबंधन, जन परिवर्तन दल का हुआ विलय

UP Elections: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सपा के साथ गठबंधन हुआ तो जन परिवर्तन दल का सपा में विलय हो गया. अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार बनाइये, EVM हटाइये.

UP Assembly Election 2022: सपा (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर ईवीएम (EVM) को लेकर सवाल उठाए हैं. पंचायत चुनाव का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अभी-अभी भाजपा बैलेट वोट से हारी है. पूरा चुनाव बैलेट वोट से पड़ा. जिला पंचायत, प्रधानी, बीडीसी का चुनाव सब बैलेट वोट से पड़ा तो भाजपा बुरी तरह हार गयी. अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार बनाइये, EVM हटाइये. अमेरिका जैसा देश भी बैलेट से करा रहा.

सरकार ने खुद व्यापारी को मारने वाले पुलिसकर्मियों को फरार कराया- अखिलेश

वहीं गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में अखिलेश यादव ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि व्यापारी को पीट पीटकर मारने वाले पुलिसकर्मियों को सरकार ने ही फरार करवा दिया है. इससे पहले एक आईपीएस को भी फरार कराया था. अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में जो घटना हुई वो कभी नहीं हुई. अब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने है. अधिकारी भाजपा सरकार के दबाव में झूठ बोलते. विवेक तिवारी का ज़िक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि इसी लखनऊ में मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले की हत्या हुई थी. नोयडा में जिम इंस्ट्रक्टर को गोली मारी गयी. झांसी में पुलिस ने पुष्पेंद्र की हत्या की. यूपी में बड़ी संख्या में फेक एनकाउंटर हुए. मानवाधिकार आयोग ने सबसे ज्यादा नोटिस यूपी को दी. जिस पुलिस पर भरोसा था उसी ने जान ले ली और सब फरार है.

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सपा के साथ गठबंधन हुआ

बता दें कि चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी लगातार छोटे दलों को साथ जोड़ती जा रही है. किसी के साथ गठबंधन तो किसी का सपा में विलय. अखिलेश यादव ने पहले ही कहा था कि सपा किसी बड़े दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी बल्कि छोटे दलों को साथ जोड़ेगी. शुक्रवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सपा के साथ गठबंधन हुआ तो जन परिवर्तन दल का सपा में विलय. इसके अलावा भी भाजपा, कांग्रेस, बसपा से कई पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व अन्य नेताओं ने सपा का दामन थामा. इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि किसान, व्यापारी, नौजवान किसी का भला नही हो रहा. संविधान ने जो अधिकार दिए वो भाजपा छीन रही. आज लड़ाई देश और संविधान बचाने की है. महंगाई से लेकर तमाम मुद्दों पर अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधा. 

ये भी पढ़ें:  

Balveer Giri Pattabhishek: महंत नरेंद्र गिरि की षोडसी और बलवीर की ताजपोशी के लिए छपवाए गए 2 तरह के कार्ड, इन्हें भेजा जाएगा VIP कार्ड   

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए कब जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट? पार्टी खेमे से आई है बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget