एक्सप्लोरर

UP Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'पनौती' वाले बयान पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया, जानें- क्या बोले सपा नेता

Firozabad News: सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव बीजेपी हारेगी. उन्होंने कहा कि सपा इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A. Alliance) को मजबूत देखना चाहती है.

UP Politics: पीएम मोदी के मथुरा दौरे (PM Modi Mathura Visit) पर राजनीति शुरू हो गई है. फिरोजाबाद (Firozabad) पहुंचे शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं जहां चाहे घूम सकते हैं. लेकिन केंद्र या उत्तर प्रदेश की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में किसानों, नौजवानों, व्यापारियों के लिए क्या किया. बीजेपी के पास मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम का काम रह गया है. महंगाई और भ्रष्टाचार पर बात नहीं होती. थाना और तहसीलों में भ्रष्टाचार से जनता बहुत परेशान है. शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने ईडी और सीबीआई को कब्जे में कर लिया है. उन्होंने खेल को राजनीति का अखाड़ा बनाने से बचने की नसीहत दी.

'इंडिया गठबंधन को मजबूत देखना चाहती है सपा'

इंडिया गठबंधन की दो पार्टियों कांग्रेस और सपा की आपसी खींचतान के सवाल का भी उन्होंने जवाब दिया. शिवपाल यादव ने कहा कि सपा इंडिया गठबंधन को मजबूत देखना चाहती है. मजबूत गठबंधन बीजेपी को सत्ता से हटाएगा. बड़ी पार्टी होने की हैसियत से कांग्रेस की जिम्मेदारी ज्यादा है. फिरोजाबाद से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल यादव ने साफ किया कि फैसला पार्टी करेगी. उन्होंने कहा कि सपा के सम्मेलन में फिरोजाबाद से अक्षय यादव को उम्मीदवार बनाने की बात हुई थी.

खेल में राजनीति ठीक नहीं है-शिवपाल सिंह यादव

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा को सीटों की संख्या के सवाल को शिवपाल यादव कन्नी काट गए. उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव हारेगी और सपा के लिए अच्छे नतीजे होंगे. वर्ल्ड कप में इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर 'पनौती' शब्द जमकर वायरल हुआ था. राहुल गांधी ने भी राजस्थान की चुनावी सभा में पनौती का जिक्र किया था. पनौती पर पूछे गए सवाल के जवाब में सपा नेता ने कहा कि जनता सब जानती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी क्रिकेट का भी श्रेय लेना चाहती है. उन्होंने कहा कि खेलों में राजनीति ठीक नहीं है. शिवपाल सिंह यादव शादी समारोह में फिरोजाबाद पहुंचे थे. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

UP Politics: 'मानसिक रूप से अभी बच्चे हैं राहुल गांधी', कांग्रेस नेता के बयान पर योगी के मंत्री का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget