एक्सप्लोरर

जौनपुर: सपा सभासद की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जौनपुर में बदमाशों ने सपा के एक सभासद की गोली मारकर हत्या कर दी है. बदमाशों ने सभासद पर कई राउंड फायर किए. वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.

जौनपुर. यूपी के जौनपुर जिले में बदमाशों का कहर देखने को मिला है. लाइन बाजार थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने सपा के एक सभासद की गोली मारकर हत्या कर दी. सभासद की हत्या के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए. पुलिस फिलहाल बदमाशों की तलाश में जुटी है.

सभासद का नाम लखंदर यादव बताया जा रहा है. लखदंर सपा के नेता भी थे. खबर के मुताबिक, सैदनपुर निवासी लखंदर यादव रात करीब 8 बजे खेतों से होकर अपने घर जा रहे थे. तभी सिटी स्टेशन के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने लखंदर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए. गोलीबारी में घायल हुए लखंदर वही गिर गए. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लखंदर को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कारतूस के खोखे बरामद सपा नेता की हत्या की खबर के बाद पार्टी के नेता भी जुटना शुरू हो गए. सपा ने प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण पाने पर सरकार को विफल बताया. वहीं, इस हत्याकांड की जांच करने के लिए जीआरपी के सीओ भी वाराणसी से रेलवे स्टेशन पहुंच गए. फॉरेंसिक टीम के साथ उन्होंने मौके की जांच की. इस दौरान मौके से उन्हें कारतूस के सात खोखे बरामद हुए. पुलिस फिलहाल फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने दावा किया है जल्द ही बदमाश सलाखों के पीछे होंगे.

ये भी पढ़ें:

UP: विधानसभा के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, प्रधान व लेखपाल पर लगाए संगीन आरोप

धर्मांतरण अध्यादेश पर आज इलाहाबाद HC में अंतिम सुनवाई, SC से खारिज हो चुकी है सरकार की याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget