एक्सप्लोरर

यूपी: बेरोजगारी के मुद्दे पर अखिलेश यादव का अभियान, कांग्रेस ने भी दिया साथ

अखिलेश के आह्वान के बाद कांग्रेस ने भी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा इसे परोक्ष रूप से समर्थन किए जाने के बाद रात नौ बजे दीये जलाए. सपा ने इस अभियान को सफल बताया है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल बेरोजगारी के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने में लगे हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी बेरोजगारी को लेकर सरकार के खिलाफ अभियान चलाया. इस अभियान को परोक्ष रूप से कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया. दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवाओं से जुड़े बेरोजगारी तथा अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिये घर की लाइट बंद करने का आह्वान किया था.

अखिलेश के आह्वान के बाद कांग्रेस ने भी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा इसे परोक्ष रूप से समर्थन किए जाने के बाद रात नौ बजे दीये जलाए. सपा ने इस अभियान को सफल बताया है.

अखिलेश ने किया ट्वीट उधर अभियान को लेकर अखिलेश ने एक ट्वीट भी किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "आज आने वाले कल के बदलाव का इतिहास लिख दिया। सियासत के आसमान पर रोशनी से इंकलाब लिख दिया."

उन्होंने ट्वीट में '9बजे9मिनट' हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए कहा "आज युवाओं ने भाजपा के शासनकाल की उल्टी गिनती की शुरुआत कर दी है. हमने नौजवानों की खातिर मोमबत्तियां जलाकर हमेशा की तरह आज भी उनका साथ दिया है और देते रहेंगे."

अखिलेश का आह्वान पूरी तरह सफल : राजेंद्र चौधरी उधर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आह्वान को पूरी तरह से सफल बताया है. उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव का आह्वान पूरी तरह सफल रहा. प्रदेश का युवा राज्य सरकार की खराब नीतियों के कारण बढ़ती बेरोजगारी से परेशान है और सपा अध्यक्ष के आह्वान को उनका पूरा समर्थन मिला है.’’

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ युवाओं ने जब-जब झंडा थामा है, तब-तब सत्ता परिवर्तन हुआ है. प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी से नौजवान त्रस्त हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में वे सत्तारूढ़ भाजपा को सब सिखाएंगे.

कांग्रेस ने जलाए दीए उधर, कांग्रेस ने भी रात नौ बजे दीए जलाए. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में दीया जलाकर देश के बेरोजगार युवाओं के हक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध आवाज उठाई.

दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अखिलेश द्वारा किए गए आह्वान के बाद '9बजे9मिनटयुवाओंकीबात' हैशटैग से एक ट्वीट कर कहा था "इस देश का युवा अपनी आवाज सुनाना चाहता है. अपनी रूकी हुई भर्तियों, परीक्षाओं की तिथियों, अपॉइंटमेंट एवं नई नौकरियों को लेकर युवा अपनी आवाज उठा रहा है. आज हम सबको युवाओं की रोजगार की लड़ाई में उनका साथ देने की जरूरत है."

ये भी पढ़ें:

9 बजकर 9 मिनट पर तेजस्वी ने लालटेन तो अखिलेश ने जलाई मोमबत्ती, प्रियंका गांधी ने भी किया ट्वीट | जानें क्या है पूरा मामला

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डी-कोड, जानें- किस बात को लेकर परेशान हैं दुनियाभर के वैज्ञानिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget