एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: बेधड़क चल रहे फर्जी अस्पताल, छापेमारी के बाद सामने आई ये सच्चाई तो पैरों तले खिसकी जमीन

UP News: फर्जी अस्पताल संचालक पर संबंधित विभाग की मेहरबानी किसी से छुपी नहीं है. फर्जी अस्पतालों को लेकर लगातार हो रही शिकायत के बाद प्रशासन नींद से जागा है.

Uttar Pradesh News: यूपी के सोनभद्र (Sonbhadra) में मानकों को ताक पर रखते हुए अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं. ऐसे अस्पतालों में लगातार लोगों की मौत हो रही है. यहां एक ऐसा अस्पताल सामने आया है जो प्रशासन की नजरों में नही था. उप जिलाधिकारी रमेश कुमार और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने संयुक्त रुप से अस्पताल पर छापा मारा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी. इस अस्पताल के अंदर जिंदगी-मौत का खेल चल रहा था. 

बिना डॉक्टर के चढ़ रहा था ब्लड
बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से बिना किसी डाक्टर के मौजूदगी में गम्भीर हालत में एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिला को ब्लड चढ़ाने का काम किया जा रहा था. इस महिला को जिला अस्पताल से भगा दिया गया था. जब अधिकारियों ने इसे देखा तो उनके भी होश उड़ गए. अस्पताल में कुछ दिनो से डाक्टर ही नहीं आ रहे थे और नर्स व सहायकों के भरोसे मरीजों का इलाज करते हुए पाया गया.

बेधड़क चल रहे फर्जी अस्पताल
यूपी सरकार के कड़े निर्देश के बाद भी सोनभद्र में फर्जी अस्पतालों का संचालन बेधड़क चल रहा है. फर्जी अस्पताल संचालक पर संबंधित विभाग की मेहरबानी किसी से छुपी नहीं है. फर्जी अस्पतालों को लेकर लगातार हो रही शिकायत के बाद प्रशासन नींद से जागा है. सोनभद्र में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे फर्जी अस्पतालों पर एसडीएम और चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी ने संयुक्त छापेमारी की. 

Madrasa Survey: मदरसों के सर्वे पर शंकराचार्य निश्चलानंद का बड़ा बयान, योगी सरकार के फैसले पर कही ये बात

अस्पताल को किया गया सीज
छापेमारी के दौरान कई अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के मिले. अधिकारियों द्वारा श्वेता अस्पताल को सीज कर दिया गया. वहीं एक अस्पताल को नोटिस देकर छोड़ दिया गया. सीज किए गए अस्पताल में बड़ी लापरवाही देखने को मिली. यहां बिना चिकित्सक के गम्भीर बीमारी से जूझ रही गर्भवती महिला को ब्लड चढ़ाने का काम किया जा रहा था. जब अधिकारियों ने इसे देखा तो उनके भी होश उड़ गए. महिला अस्पताल संचालक के ऊपर अवैध धन वसूली का आरोप भी लगाया.

एक बोलत ब्लड का 6 हजार
सोनभद्र में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पतालों के खिलाफ एसडीएम और चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी ने छापेमारी की कार्रवाई की. एक अस्पताल को सीज करके और एक को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण की मांग की गई है. सीज किए गए श्वेता अस्पताल में गम्भीर बीमारी से जूझ रही गर्भवती महिला का इलाज और ब्लड चढ़ाने का काम बिना चिकित्सक के किया जा रहा था. इलाज करा रही महिला कहना है कि जिला चिकित्सालय अपना इलाज कराने गए थे वहां से हमें भगा दिया गया और निजी अस्पताल में इलाज कराने की बात कही गई. इस अस्पताल में आने के बाद हमसे एक बोतल ब्लड का 6 हजार रुपए लिया जा रहा है.

विभाग को सब पता है
सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग के रहमो करम पर चल रहे फर्जी अस्पताल संचालक दलालों के माध्यम से जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को अपने यहां बुलाते हैं और उनसे मोटी रकम वसूल करते हैं. फर्जी अस्पतालों पर भले प्रशासन खानापूर्ति के नाम पर कार्रवाई कर रहा हो लेकिन हकीकत यह है कि विभागीय मिली भगत होने के कारण इनपर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. 

एसडीएम ने क्या कहा
इस मामले में सदर एसडीएम रमेश कुमार का कहना है कि स्वेता अस्पताल मानक के अनुरूप नहीं चल रहा है, यहां चिकित्सक मौजूद नहीं हैं और इस अस्पताल को सील किया है. अस्पताल में औचक छापा मारा गया तो यहां पर कोई डॉक्टर नहीं मिला. एक गम्भीर रूप से बीमार महिला को खून चढ़ते हुये पाया गया. यह लापरवाही है और अस्पताल को सीज कर दिया गया है.

Kaushambi News: पढ़ाई के लिए बेटे को डांटना पिता को पड़ा महंगा, पुलिस बुलाकर भिजवा दिया जेल, फिर डरकर भागा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget