एक्सप्लोरर

Sonbhadra: सोनभद्र में 'सरकार आपके द्वार', जाति-निवास प्रमाण पत्र और इन कागजातों के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर

UP News: यूपी के सोनभद्र में ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए कम समय में श्रम और धन की बचत को देखते हुए 'सरकार आपके द्वार एक नई पहल शुरू की गई है.

Sonbhadra News: सोनभद्र (Sonbhadra) में जिलाधिकारी के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए कम समय में श्रम और धन की बचत को देखते हुए एक नई पहल शुरू की गई है.  इसके तहत अब किसी भी ग्रामीण को अपनी समस्या लेकर ब्लॉक तहसील और कलेक्ट्रेट या अन्य किसी ऑफिस में दौड़ने की आवश्यकता नहीं है. क्योंकि जिलाधिकारी समाधान दिवस के रूप में प्रत्येक सोमवार को ग्राम पंचायत के सचिवालय में रोस्टर के अनुसार कैंप लगाया जाएगा.

'सरकार आपके द्वार' के तहत मिलेगा समाधान
इस कैंप में ग्राम प्रधान सेक्रेटरी सहित अधिकारी भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे ग्राम पंचायत के सचिवालय में अनिवार्य रूप से समाधान मिले और ग्रामीणों को अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटकना न पड़े. वहीं सोमवार को बेठिगांव निस्फ़ गांव में जिलाधिकारी और सदर विधायक के द्वारा कैम्प का शुभारम्भ किया गया. इन सभी सुविधाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया है. जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह के पहल पर अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओ को लेकर विकासखंड कार्यालय, जाति, निवास सहित अन्य कागजात और सरकार की तरफ से चलने वाली योजनाओं का लाभ लेने और इनमे होने वाली समस्याओं और शिकायतों को लेकर कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव में ही समस्याओं का समाधान हो जाने से बहुत ही अच्छा लग रहा है. वहीं गरीब का कच्चा मकान गिर जाने पर आवास की मांग करने पहुंचे ग्रामीण को आवास आवंटित किये जाने का आश्वासन मिला. कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि सभी समस्याओं का समाधान अब ग्राम पंचायत सचिवालय में होगा. इसके साथ ही जो भी सरकार की योजनाएं चल रही हैं, उनको ग्राम पंचायत सचिवालय स्तर पर लाया जाएगा. 

80 ग्राम पंचायतों के लिए उठाया यह कदम
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि जिले का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है इसलिए लोगों को बहुत दूर-दूर से तहसील और ब्लॉक पर जाना पड़ता है. इन समस्याओं को दूर करने के लिए बेठगांव निस्फ़ गांव से समाधान दिवस का आयोजन किया गया है जिससे गांव के लोगों को तहसील व ब्लाक में जाना न पड़े. साथ ही गांव की समस्याओं का समाधान गांव में भी हो जाए. ग्राम समाधान दिवस 80 ग्राम पंचायतों में किया गया है इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी कम से कम 2 घंटे ग्राम पंचायतों में दें जिससे इनकी उपस्थिति गांव में सुनिश्चित करने के साथ ही ग्राम सेक्रेटेरिएट सचिवालय की परिकल्पना को ही पूरा किया जा सकेगा. इसके साथ ही इन सभी 80 गांव में नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है.

ये भी पढ़ें:-

Namaz Controversy: मुरादाबाद में घर के अंदर पढ़ी गई सामूहिक नमाज को लेकर विवाद, 26 के खिलाफ केस दर्ज

Azam Khan News: आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमों के विरोध में आए सपा विधायक, गांधी समाधि पर किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget