एक्सप्लोरर

Namaz Controversy: मुरादाबाद में घर के अंदर पढ़ी गई सामूहिक नमाज को लेकर विवाद, 26 के खिलाफ केस दर्ज

Namaz Controversy: मुरादाबाद में घर में सामूहिक रूप से नमाज़ पढ़ने को लेकर विवाद हो गया है. पुलिस ने इस मामले में 26 लोगों पर केस दर्ज किया है जिसे लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा.

Namaz Controversy In Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में एक घर में सामूहिक रूप से नमाज़ पढ़ने वाले 26 लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से सवाल किया है कि क्या अब घरों में भी नमाज़ पढ़ने के लिए सरकार और पुलिस (Police) से इजाज़त लेनी पड़ेगी और कब तक मुस्लिमों के साथ देश मे दूसरे दर्जे के नागरिकों वाला सलूक किया जाएगा? 

जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मुरादाबाद के थाना छजलैट के गांव दुल्हेपुर में बिना मस्जिद-मदरसे के एक घर में सामूहिक नमाज पढ़ने का एक वीडियो सामने आया है. मुस्लिम लोगों ने वीडियो को स्वीकार किया है लेकिन वीडियो को 3 जून की नमाज का बताया है. उसके बाद कोई नमाज सामूहिक रूप से गांव में नहीं हुई. जबकि हिन्दू पक्ष का कहना है कि नमाज का ये वीडियो 3 जून का है लेकिन अभी भी सामूहिक रूप से नमाज जारी है. इसीलिए पुलिस में शिकायत की गई. गांव में रहने वाले हिन्दू पक्ष के लोगों का कहना है कि गांव में कोई मस्जिद या मदरसा नहीं है और न ही गांव में कोई मंदिर है हम लोग एक किलोमीटर दूर दूसरे गांव में पूजा करने जाते हैं. 

हिन्दू पक्ष ने लगाया ये आरोप

हिन्दू पक्ष के लोगों का आरोप है कि यहां के मुस्लिम लोग इकट्ठा होकर नई परंपरा के तहत घरों में सामूहिक नमाज पढ़ रहे हैं जो सही नहीं है. हमारा भी गांव में कोई मंदिर नहीं है लिहाजा हम पास के गांव में पूजा करने व जल चढ़ाने जाते हैं. हम कोई नई परंपरा डालना नहीं चाहते. हमने जब नमाज को मना किया तो ये नहीं माने, जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत करनी पड़ी. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

मुस्लिम पक्ष की ओर से दी गई ये दलील
वहीं दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष के लोग भी इकट्ठा थे उनसे बात करने पर उन्होंने बताया कि नमाज का यह वीडियो एकदम सही है और वीडियो भी यहीं का है लेकिन ये वीडियो 3 जून का है. हम लोग गांव में सन 1980 से सामूहिक रूप से घर में नमाज़ पढ़ते चले आ रहे है लेकिन अब 3 जून 2022 से नमाज़ पर एतराज होने के बाद से हम सामूहिक नमाज़ नही पढ़ रहे हैं. पुलिस गश्त करती है और हमारे घरों में झांकती है कोई नमाज़ तो नही पढ़ी जा रही. जब 3 जून को इन लोगों ने एतराज किया था तब से कोई सामूहिक नमाज नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जो 24 तारीख को नमाज की बात पुलिस से कही गई है वो गलत है. अब मुकदमा हो गया है तो जमानत तो करानी ही पड़ेगी, वो भी करा लेंगे.

मुस्लिम पक्ष के लोगों ने कहा कि अगर पुलिस इस मामले में गिरफ्तारी के लिए कहेगी तो हम गिरफ्तारी भी दे देंगे. हमने हमेशा सब के विवाद सुलझाए हैं हम चाहते हैं कि गांव में जो भी विवाद है वह आपसी सहमति से सुलझे. हमें नमाज़ से न रोका जाए. जब से पुलिस ने मना किया है हम सामूहिक रूप से नमाज़ नही पढ़ रहे है.   
Twin Tower Demolition: ट्विन टावर गिरने के बाद लौटने लगे लोग, किसी के घर के शीशे टूटे तो किसी के घर में धूल ने जमाया डेरा

गांव के बुजुर्ग ने कही ये बात
गांव में ही बड़ी संख्या में मौजूद मुस्लिम लोगों के बीच से एक बुजुर्ग शख्स जो गांव के पूर्व प्रधान हैं उन्होंने बताया कि जो हो रहा है वो गलत है. पता नहीं क्यों किया जा रहा है लेकिन सही बात तो ये है कि नमाज पिछले काफी समय से पढ़ी जाती रही है नया कुछ नहीं है. जबसे लोगों ने आपत्ति उठाई है तो पुलिस ने सामूहिक नमाज को मना किया है तब से सब अपने अपने घर नमाज पढ़ रहे हैं. इस सबके बावजूद गांव में किसी तरह का तनाव या कोई आपसी मनमुटाव नहीं है. माहौल एकदम सही है कोई बात नहीं है. 

26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक गांव में पहले से ही सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने को लेकर ग्रामीणों द्वारा एतराज उठाया जा चुका है. कई बार आपसी सहमति से विवाद को निपटाने की कोशिश भी की गई लेकिन बार-बार सामूहिक नमाज पढ़ने की कोशिश की जाती रही. अब मामला बढ़ा और पुलिस के सामने पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 16 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त को बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए कोई मस्जिद नहीं है. ये लोग वाहिद और मुस्तकीम के घर में एकत्र हुए थे. सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, वाहिद व मुस्तकीम दोनों फरार हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Twin Towers Demolition: ट्विन टावर जमींदोज होने पर हुआ इतना शोर, 12 सेकंड में ही ताश के पत्तों जैसे बिखरा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget