एक्सप्लोरर

सोनभद्र: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पति-पत्नी ने की आत्महत्या, एक साल पहले की थी लव मैरिज

Sonbhadra News: विक्की और पूनम ने एक साल पहले ही घर से भागकर कोर्ट में लव मैरिज की थी. जिसके बाद दोनों साथ में तालमेल के साथ रह रहे थे. रविवार रात को विक्की का पिता के साथ विवाद हुआ था.

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पति-पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. दोनों ने एक साल पहले ही घर से भागकर घरवालों की मर्जी के बिना कोर्ट में लव मैरिज की थी. लेकिन, ये प्रेम कहानी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई. रविवार की रात को दोनों ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

सोनभद्र के कुंडाडीह में चन्द्रभान नगर टोला निवासी विक्की (24) ने एक साल पहले ही पूनम कुमारी के साथ कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद से दोनों तालमेल के साथ रह रहे थे. रविवार रात करीब 10 बजे विक्की और उसके पिता के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि विक्की ने पुलिस को फोन कर बुला लिया. पुलिस मौके पर पंहुची और दोनों को समझा कर मामले को शांत कराया. 

पारिवारिक विवाद के बाद लगाई फांसी
मामला शांत होने के बाद पुलिस तो वापस चली गई लेकिन विक्की की नाराजगी कम नहीं हुई. रात एक बजे जब सब सो गए तभी विक्की और उसकी पत्नी पूनम (19) ने घर के बडेर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं पूनम के परिजनों ने भी लड़के पक्ष पर कई तरह के आरोप लगाए हैं. 

पूनम के पिता बेचू यादव ने कहा करीब डेढ़ साल पहले भी विक्की उसकी बेटी को लेकर भाग गया था, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाने में दी थी. पुलिस ने विक्की को सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया था और लड़की नाबालिग होने के वजह से 3 महीने के लिए उसे महिला सुधार गृह भेजा गया था. विक्की जब जमानत कराके जेल से बाहर आया तो एक बार फिर से उसकी बेटी को लेकर भाग गया और कोर्ट मैरिज करके अपने घर ले गया था. तभी से दोनों साथ रह रहे थे. 

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया है. पुलिस ने कहा रविवार की देर रात पारिवारिक विवाद में दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि  घटना की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

UP Politics: राहुल गांधी के फैसले की तारीफ कर रहे पूर्व कांग्रेस नेता, कहा- 'सपा से कोई गठबंधन नहीं होगा'

संतोष कुमार पत्रकार हैं. बिहार की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ है. राजनीति से जुड़े अलग-अलग विषयों पर वे लगातार अपना लेख लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget