एक्सप्लोरर

UP News: सामूहिक धर्मांतरण कराने वाले ईसाई मिशनरी से जुड़े 9 लोग गिरफ्तार, आदिवासियों को दे रहे थे लालच

Sonbhadra News: चोपन थाना क्षेत्र के गांव में चंगाई सभा आयोजित की गई थी, जहां आस-पास के गांव के लोगों को गुमराह कर धन, सामग्री और उनकी बीमारी को ठीक करने व प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था.

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से मुख्य आरोपियों मे एक चेन्नई निवासी तो दूसरा मुख्य आरोपी आंध्र प्रदेश का निवासी है. इन पर आरोप है कि यह लोग गिरोह बना कर आदिवासियों को ईसाई धर्म अपनाने का लालच दे रहे थे. बजरंग दल से जुड़े एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन के गिरोह के 9 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है.

चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव में चंगाई सभा आयोजित की गई थी, जहां आस-पास के गांव के भोले-भाले लोगों को गुमराह कर धन, सामग्री और उनकी बीमारी को ठीक करने व प्रलोभन देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. चंगाई सभा की आड़ में सामूहिक धर्मांतरण का मामला सामने आया है. बजरंग दल के एक व्यक्ति की सूचना पर जब पुलिस ने चंगाई सभा में छापा मारा तो सामूहिक धर्मांतरण का खुलासा हुआ. 

इसके बाद पुलिस ने मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार लोगों के पास से 250 से अधिक धर्म परिवर्तन व देश विरोधी पुस्तकें भी बरामद हुई हैं. आरोप है कि ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पहले रुपयों का लालच देकर और चमत्कार दिखाने के नाम पर चंगाई सभा में बुलाते हैं. जहां उनका ब्रेनवॉश करने के बाद जबरन धर्मांतरण करा देते हैं और पुलिस ने इस मामले में विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर 9 लोगों को जेल भेज दिया है.

बजरंग दल के प्रदेश संयोजक ने पुलिस अधीक्षक को धर्म परिवर्तन रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था और साथ में धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के 42 लोगों की सूची भी सौंपा था. अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है की धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों की शिकायत नरसिंह त्रिपाठी द्वारा की गई थी. कार्रवाई करते हुए 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. यह सभी लोग भोले-भाले ग्रामीण आदिवासियों को भूत प्रेत और बीमारियां दूर करने का प्रलोभन के साथ धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराते थे. इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

UP News: मोहम्मद शमी के गांव को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं जयंत चौधरी, रालोद अध्यक्ष ने DM को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget