एक्सप्लोरर

UP News: मोहम्मद शमी के गांव को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं जयंत चौधरी, रालोद अध्यक्ष ने DM को लिखा पत्र

Amroha News: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी के गांव में खेल सुविधाओं को विकसित करने का बीड़ा रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने उठाया है. उन्होंने इस सिलसिले में जिलाधिकारी को पत्र लिखा है.

UP News: रालोद प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के गांव में खेल सुविधाओं को विकसित करने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा सांसद निधि का इस्तेमाल अमरोहा (Amroha) के सहसपुर अलीनगर में खेल सुविधाओं को विकसित करने पर किया जा सकेगा. जयंत चौधरी ने मोहम्मद शमी के खेल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता में धारदार गेंदबाजी से मोहम्मद शमी ने दुनिया का ध्यान खींचा. रिकॉर्ड बनाकर मोहम्मद शमी ने सहसपुर अलीनगर को अचानक सुर्खियों में ला दिया. देशभर के युवा मोहम्मद शमी को आदर्श मानने लगे हैं.

मोहम्मद शमी के गांव में खेल सुविधाओं का होगा विकास

जाहिर बात है कि मोहम्मद शमी के गृह जिले में भी युवा काफी उत्साहित होंगे. इसलिए सांसद निधि के इस्तेमाल का प्रस्ताव खेल सुविधाओं के विकास करने पर दिया है. उन्होंने कहा कि सांसद निधि से सहसपुर अलीनगर में बहुउद्देशीय स्टेडियम, खेल का मैदान, एथलेटिक ट्रैक या ओपन जिम का निर्माण किया जा सकता है. अमरोहा जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी को जयंत चौधरी ने पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने जिलाधिकारी से सकारात्मक कदम उठाने को कहा है.


UP News: मोहम्मद शमी के गांव को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं जयंत चौधरी, रालोद अध्यक्ष ने DM को लिखा पत्र

जयंत चौधरी ने सांसद निधि के योगदान का दिया प्रस्ताव

उन्होंने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी की रुचि आवंटित निधि का बेहतर इस्तेमाल और खेलकूद का मजबूत इको सिस्टम तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी. उन्होंने अनुशंसाओं के साथ जिलाधिकारी का जवाब मांगा है. जयंत चौधरी के मुताबिक खेल सुविधाओं में योगदान से खिलाड़ियों को बहुत फायदा होगा. गांव की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. खिलाड़ी आगे चलकर प्रदेश का नाम भी रोशन करेंगे. गौरतलब है कि मोहम्मद शमी ने हालिया आयोजित विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई की धरती पर खेले गए सेमीफाइनल में सात विकेट झटके थे.

Varanasi Film Festival: 'टेरर और टॉक एक साथ संभव नहीं', पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पाकिस्तान को दो टूक

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget