एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: सोनभद्र में 17 साल के कृष केसरी की इलाज के दौरान मौत, होली पर आधा दर्जन दबंगों ने की थी पिटाई

Sonbhadra News: पीड़ित परिवार का कहना है उनका बेटा होली खेलने गया था, तभी आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया और बैट से बुरी तरह पिटाई की, जिससे वो अधमरा हो गया था.

Sonbhadra Murder: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (Sonbhadra) में होली (Holi) के दिन 17 साल के कृष केसरी को स्टंप व बैट से मारपीट अधमरा कर फेंक दिया गया था. कई दिनों के संघर्ष के बाद कृष की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया. परिजन जब कृष के शव को लेकर रॉबर्ट्सगंज नगर पहुंचे तो सभी नगर व्यापारियों ने दुकान बंद कर धरना प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम कर दिया. उन्होंने मांग की पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले और आरोपियों के खिलाफ 302 की धारा लगाई जाए, इस मामले में अंशु सोनकर व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हो. 

दरअसल, होली के दिन राबर्ट्सगंज के 17 साल के कृष केसरी पर आधा दर्जन लोगों ने बैट व स्टंप से हमला कर दिया था. परिजनों का कहना है कि उनका बेटा होली खेलने मोहल्ले में गया था. इसी दौरान तिराहे से शीतला मां के मन्दिर जाते समय आधा दर्जन लोग बाइक और पैदल उसे दौड़ाते हुए आ रहे थे. हमलावरों से बचने के लिए कृष सरस्वती शिक्षा निकेतन विद्यालय के चबूतरे पर चढ़ गया. जिसके बाद आरोपियों ने बाइक रोककर उसे घेर लिया. वो लगातार चिल्लाकर कह रहे थे कि उसे मार दो, खत्म कर दो. 

आधा दर्जन लोगों ने किया था हमला

हमलावरों ने कृष के सिर पर दो बार बैट से जोरदार वार किया जिससे वो लहूलुहान होकर चबूतरे पर गिर गया. इसके बाद भी उन्होंने कृष को नहीं छोड़ा और कई बार उस पर बैट और स्टंप से उसके सिर पर कान पर मारा. नीचे गिरने के बावजूद आरोपियों  ने पास पड़ी ईंट को भी उठाकर मारा, जिससे कृष बुरी तरह घायल हो गया था. घटना की सूचना पर पहुंची थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने उसे इलाज के लिए लोढी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था.

पुलिस ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन 

कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा कृष जिंदगी की जंग हार गया और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आधा दर्जन आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 34,147, 148, 504, 506, 308 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों को शांत कराने के लिए आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है.

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपियों पर धारा 302 बढ़ा दी जाएगी. इसके अलावा मुआवजे के लिए शासन को भेजा जाएगा, इस मामले में जो आरोपी बचे हैं उन पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder: अतीक अहमद के बेटे समेत पांच आरोपियों पर इनाम दोगुना, उमेश पाल की हत्या के बाद से सभी आरोपी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget