एक्सप्लोरर

Hapur News: हापुड़ में सांप के काटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दशहत में ग्रामीण

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में सांप के काटने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं वन विभाग की टीम सांपों को पकड़ने का प्रयास कर रही है.

Snake Bitten In Hapur: हापुड़ जिले में गांव सदरपुर के ग्रामीण सांप के डर से दहशत में हैं. यहां सांप एक के बाद एक अटैक कर लोगों की जान ले रहा है. गांव में अब तक एक ही परिवार के तीन लोगों मां-बेटी और बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है. इन सबके बावजूद वन विभाग की टीम सांप को रणनीति बनाकर पकड़ने की जगह, सपेरों से बीन बजवाकर तमाशा कर रही है. वन अधिकारी कह रहे हैं सपेरों की टीम सांप को बाहर निकालेगी और वन विभाग की टीम उसे पकड़ लेगी. ऐसे में गांव के ग्रामीण सांप के खौफ से गांव से पलायन कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर में बीते दो दिन पूर्व सांप के काटने से मकान में सो रही महिला पूनम और उसके दो बच्चों साक्षी व तनिष्क की मौत हो गई थी. ग्रामीण तीनों का अंतिम संस्कार करके वापस गांव में लौटे ही थे, तभी खबर आई कि सांप ने एक और मजदूर युवक को काट लिया है. अचेत अवस्था में युवक को उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गांव में सांप के काटने से हो रही मौतों की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई और टीम ने एक सांप को भी पकड़ लिया लेकिन सांप का खौफ गांव में खत्म नहीं हुआ. सांप ने देर रात्रि फिर एक महिला को काट लिया. जिसकी वजह से महिला अचेत हो गई. ग्रामीणों में सांप की दहशत इस कदर है कि उन्होंने अपने-अपने बच्चों को गांव के बाहर रिश्तेदारी में भेज दिया है. वन विभाग की चार टीमें मय पुलिस फोर्स के साथ सांप की तलाश में जुटी हुई हैं. लेकिन अभी तक सांप को नहीं पकड़ा जा सका है.

मेरठ से बुलाई सपेरों की चार सदस्यीय टीम
वन अधिकारी करन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर सपेरों की टीम को बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बीन के वाइब्रेशन से सांप बाहर निकल आए और वन विभाग की टीम उसे पकड़ ले. लेकिन सपेरों को बीन बजाते हुए भी कई घंटे बीत चुके हैं, लेकिन सांप है कि बीन के वाइब्रेशन से बाहर ही नहीं निकल कर आ रहा है. ऐसे में ग्रामीणों को अपनी जान का खतरा बना हुआ है. उनमें सांप का खौफ बरकरार है. 

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक के बाद एक मौतें हो रही हैं. लेकिन वन विभाग की टीम उनके साथ मजाक कर रही है. अब तक कोई भी ठोस कार्रवाई वन विभाग की टीम द्वारा नहीं की गई है. बीते दिन भी एक सांप को पकड़कर खाना पूर्ति कर ली गई थी. गांव में सांप के खौफ से लोग पलायन कर रहे हैं और अपनी-अपनी रिश्तेदारियों में जा रहे हैं.

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP News: करवा चौथ पर मायावती की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर किया वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget