एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election In UP: 'मैं कैंडिडेट रहूं या नहीं अमेठी से राहुल गांधी कभी...'स्मृति ईरानी ने किया बड़ा दावा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दावा किया कि वह अमेठी सीट से उम्मीदवार रहें या नहीं, गांधी परिवार कभी अमेठी नहीं जीतेगा. स्मृति ईरानी ने कहा कि 'राहुल गांधी दोबारा कभी अमेठी नहीं जीतेंगे.'

Amethi Lok Sabha News:  लोकसभा चुनाव के लिए अभी तीन चार महीने का वक्त है. इस बीच कांग्रेस की यूपी इकाई का दावा है कि अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे. अजय राय ने बीते दिनों दावा किया था कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. अब इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बड़ा दावा किया है. समाचार एजेंसी ANI से एक वार्ता में उन्होंने अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के साथ ही परिणामों पर भी अपनी टिप्पणी की है.

स्मृति ईरानी ने कहा कि 'राहुल गांधी दोबारा कभी अमेठी नहीं जीतेंगे.' राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर स्मृति ने कहा- अगर राहुल गांधी अमेठी आते हैं, तो वह हार जाएंगे. मैं बीजेपी उम्मीदवार रहूं या नहीं, गांधी परिवार कभी अमेठी से नहीं जीत सकता.

कौड़ियों के दाम खरीदी जमीन- स्मृति ईरानी
इसके अलावा बीजेपी सांसद ने गांधी परिवार पर कौड़ियों के दाम जमीन खरीदने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि अमेठी में गांधी परिवार ने 30 एकड़ जमीन केवल 600 रुपये में किराए पर ली. गांधी परिवार ने इस जमीन पर एक शानदार कॉम्प्लेक्स बना रखा है. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इसके मालिक हैं. उन्होंने फैक्ट्री लगाने के नाम पर ये जमीन ली. एक जगह पर अल्पसंख्यक छात्रों के लिए जमीन थी इन्होंने वो भी ले ली और वहां अपना ऑफिस खोल लिया. फिर जब इन छात्रों ने इस परिवार का विरोध करते हुए धरना दिया था तो उन्हें जेल भेज दिया गया था. 

मुरादाबाद में सीएम योगी ने उठाया उपराष्ट्रपति की नकल उतारने का मुद्दा, राहुल गांधी का नाम लिए बिना कही ये बात

केंद्रीय मंत्री ने मिमिक्री विवाद को लेकर भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने एक नया निचला स्तर चुना है. वे जानबूझकर वहां खड़े थे और राज्यसभा के सभापति का जो अपमान हो रहा था उसको बढ़ावा दे रहे थे. मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि संसद की सीढ़ियों पर आप भारत के उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ा सकते हैं. राहुल गांधी ने इसका वीडियो बनाया और इसे प्रोत्साहित किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget