एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में सीएम योगी ने उठाया उपराष्ट्रपति की नकल उतारने का मुद्दा, राहुल गांधी का नाम लिए बिना कही ये बात

मुरादाबाद में सीएम योगी ने कहा- कुछ लोग संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का अपमान कर रहे हैं. खिल्ली उडा रहे हैं. CM ने केंद्र और राज्य की सरकारों की तारीफ करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार है बोलती कम है.

Chaudahry Charan Singh Jayanti: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती 'किसान दिवस' के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ  मुरादाबाद पहुंचे.यहां सीएम ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के अनावरण एवं किसान महासम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान एक संबोधन में सीएम योगी ने बीते दिनों संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से जुड़े उस वाकये का जिक्र किया, जिसमें टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी उनकी नकल उतार रहे थे. 

सीएम ने कहा- कुछ लोग संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का अपमान कर रहे हैं. खिल्ली उडा रहे हैं.  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम लिए बिना सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने उपराष्ट्रपति  का अपमान किया. उनका वीडियो बना रहे है. सीएम ने केंद्र और राज्य की सरकारों की तारीफ करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार है बोलती कम है, परिणाम ज्यादा देती है.

चौधरी साहेब ने देश के लिए किया काम- सीएम योगी
भूतपूर्व पीएम का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि चौधरी साहेब ने देश के लिये काम किया था. इससे पहले लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा था कि चौधरी साहब ने अपने समय में अन्नदाता किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन करने के अभियान को आगे बढ़ाया था. 

उन्होंने दावा किया था कि पहली बार देश के अन्नदाता किसानों ने इस बात को महसूस किया है. सीएम ने कहा था कि अगर व्यक्ति ईमानदारी के साथ सही तरीके से आज खेती करता है तो वह घाटे का सौदा नहीं होगा, क्योंकि सरकार की स्कीम उसका संबल बन रही है. सीएम ने कहा था कि यह 'नए भारत' का 'नया उत्तर प्रदेश' है, जहां किसान के परिश्रम और पुरुषार्थ के सामने शासन नतमस्तक होकर सम्मान देता है.

इसके अलावा सीएम ने किसानों को सम्मानित भी किया. इस संदर्भ में सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम ने लिखा- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह  की जयंती 'किसान दिवस' पर आज लखनऊ में मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत 51अन्नदाता किसानों को ट्रैक्टर वितरित हुआ. इस अवसर पर किसानों, कृषि उद्यमियों, FPOs और कृषि वैज्ञानिकों को विकासखण्ड, जनपद व राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

Lok Sabha Election In UP: 'मैं कैंडिडेट रहूं या नहीं अमेठी से राहुल गांधी कभी...'स्मृति ईरानी ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन को मंत्री अनिल राजभर ने बताया साजिश, कहा- 'पाकिस्तान में बैठे हैंडलर...'
नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन को मंत्री अनिल राजभर ने बताया साजिश, कहा- 'पाकिस्तान में बैठे हैंडलर...'
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच CM योगी से मिले विनोद तावड़े, इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच CM योगी से मिले विनोद तावड़े, इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget