एक्सप्लोरर

जेवर एयरपोर्ट के पास में कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ, रोजगार और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा लाभ

एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सामूहिक सहयोग से शुरू किया गया है.

ग्रेटर नोएडा के जेवर औद्योगिक विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है. इसी दिशा में आज जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जेवर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में कौशल विकास केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया. यह केंद्र नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सामूहिक सहयोग से शुरू किया गया है.

इस अवसर पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ़ श्नेलमैन, यमुना प्राधिकरण के एसीईओ नगेन्द्र सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र भाटिया, उपजिलाधिकारी जेवर अभय सिंह और आईटीआई के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे.

एयरपोर्ट और स्थानीय उद्योगों में रोजगार का अवसर

विधायक ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वे केवल नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ही नहीं बल्कि आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों और इकाइयों में भी रोजगार पा सकें. उन्होंने यह भी घोषणा की कि ऐसे और भी कौशल विकास केंद्र शीघ्र ही स्थापित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार योग्य बनाया जा सके.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विज़न का हिस्सा

विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है. लगभग 10 साल पहले जहां प्रदेश की अर्थव्यवस्था 5वें या 6वें पायदान पर थी, वहीं आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से पहले स्थान की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह केवल औद्योगिक विकास का परिणाम नहीं बल्कि युवाओं को सही दिशा और प्रशिक्षण देने की योजनाओं का भी असर है.

किसानों और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की पहल

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित किसानों और उनके परिवारों के लिए यह पहल बेहद महत्वपूर्ण है. विधायक ने कहा कि एयरपोर्ट परियोजना केवल विकास का प्रतीक नहीं होगी बल्कि यह हजारों परिवारों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त भी बनाएगी.

इस कौशल विकास केंद्र के शुभारंभ के साथ जेवर और आसपास के युवाओं को रोजगार की नई राह मिलेगी. इससे न केवल स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा बल्कि उत्तर प्रदेश की प्रगति में भी तेजी आएगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget