एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: हथियार बंद बदमाशों ने आठ साल के मासूम को गन प्वाइंट पर रखकर दिया डकैती को अंजाम

गाजियाबाद में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. यहां बेखौफ बदमाशों ने सोमवार की रात एक घर को अपना निशाना बनाया. जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन बदमाश आठ लाख के जेवर और नगदी लूट ले गये. यही नहीं वारदात के दौरान महिला के साथ बदसलूकी भी की.

गाजियाबाद. गाजियाबाद में बदमाश कितने बेखौफ हैं जिसका एक और नजारा देखने को मिला. गाजियाबाद के पॉश इलाके चिरंजीव विहार में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने आठ लोगों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान एक आठ महीने के बच्चे को बदमाशों ने गन प्वाइंट पर रखा. वारदात के समय एक महिला के साथ बदसलूकी भी की गई. पुलिस दावा कर रही है कि इस घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा.

घर के मुखिया से की मारपीट

गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके के चिरंजीव विहार में रात में बदमाशों ने जमकर लूटपाट की. दरअसल पीड़ित परिवार के मुताबिक रात करीब 1:30 बजे रसोई की खिड़की तोड़कर छह हथियारबंद बदमाश घर में अंदर घुस गए. यहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों को उन्होंने बंधक बना लिया. इतना ही नहीं घर के मुखिया गोपाल शर्मा के साथ तो इतनी मारपीट की कि उनको अस्पताल तक में भर्ती करना पड़ा. बदमाशों ने आठ महीने के बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर घर में रखी सभी ज्वैलरी और नकदी लूट ली. जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने 8 लाख के जेवर और एक लाख कैश लूटा है.

एसएसपी ने कहा-जल्द होगा खुलासा

इतना ही नहीं वारदात के समय जो महिलाएं कान और हाथों में जेवरात पहने थी वह भी बदमाश लेकर फरार हो गए. इस सनसनीखेज डकैती की वारदात के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. गाजियाबाद एसएसपी ने रटा रटाया बयान मीडिया के सामने पेश किया गया कि जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा.

आपको बता दें कि पूर्व में इसी इलाके में कुछ दिन पहले एक ही रात में आधा दर्जन दुकानों में चोरी हुई थी, उसके बावजूद घटना से सबक नहीं लिया गया अगर पुलिस घटना से सबक ले लेती तो शायद इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दिया जाता.

ये भी पढ़ें.

देश के सबसे बड़े तेल माफिया मनोज गोयल के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई सिर्फ दिखावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget