एक्सप्लोरर

यूपी: मानसून की पहली बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से प्रयागराज में छह लोगों की मौत

यूपी के प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जिले के अलग अलग इलाकों में सामने आई इस घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है. मानसून की पहली बारिश के दौरान आसमान से बिजली गिरने की यह दर्दनाक घटना जिले की करछना व बारा तहसील की है. मौत का शिकार हुए आधा दर्जन लोगों में सात साल के एक बच्चे के साथ ही चार नाबालिग भी शामिल हैं. एक साथ छह लोगों की मौत के बाद जिले में हड़कंप मच गया है. कमिश्नर आर रमेश कुमार ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है.

पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रयागराज समेत यूपी के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों पर अफ़सोस जताते अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं. यूपी सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को चार -चार लाख रूपये का मुआवजा दिए जाने का एलान किया है. इसके साथ ही अफसरों को घायलों का समुचित इलाज सरकारी खर्च पर कराए जाने की भी हिदायत दी गई है.

प्रयागराज में पिछले दो दिनों से मानसून की पहली बारिश हो रही है. बृहस्पतिवार की शाम को हुई तेज बारिश के दौरान यमुनापार के कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुईं. इनमे से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाकी लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान. हादसे के वक्त कोई खेतों में काम कर रहा था तो कोई बारिश से बचने के लिए पेड़ों के नीचे खड़ा हुआ था. इन्होंने खुद को बारिश में भीगने से बचा लिया, लेकिन आसमान से गिरी बिजली मौत की शक्ल में इन पर झपट्टा मारकर टूट पडी.

ये भी पढ़ें.

UP Covid Update: यूपी के कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार, 24 घंटे में निकले 654 नए केस, 15 मरीजों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का आया बयान, कहा- यह पाप नहीं...
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का आया बयान, कहा- यह पाप नहीं...
बीजेपी में खुश नहीं हैं अरुण गोविल? अखिलेश यादव के करीबी सांसद के दावे ने बढ़ा दी हलचल
बीजेपी में खुश नहीं हैं अरुण गोविल? अखिलेश यादव के करीबी सांसद के दावे ने बढ़ा दी हलचल
कार्डियक अरेस्ट के बाद राजेंद्र चौधरी की अभी कैसी है तबीयत? अखिलेश यादव ने दिया अपडेट
कार्डियक अरेस्ट के बाद राजेंद्र चौधरी की अभी कैसी है तबीयत? अखिलेश यादव ने दिया अपडेट
राम मंदिर मामले में होंगी और गिरफ्तारियां? कर्मचारियों ने महीनों से नहीं निकाली सैलरी, चैट्स रिकवर करेगी पुलिस
राम मंदिर मामले में होंगी और गिरफ्तारियां? कर्मचारियों ने महीनों से नहीं निकाली सैलरी, चैट्स रिकवर करेगी पुलिस

वीडियोज

'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत; क्या टीम इंडिया करेगी अमल?
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget