एक्सप्लोरर

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य का जाति, आरक्षण और राष्ट्रवाद को लेकर BJP पर निशाना, संविधान को लेकर लगाया बड़ा आरोप

UP Assembly Election 2022: मौर्य ने, बीजेपी सरकार पर दलित, पिछड़ा वर्ग के लोगों का आरक्षण छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल योगी और दिनेश शर्मा की जाति वालों को ही नौकरी दी जाएगी.

UP Assembly Election 2022: बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) विकास खंड रामपुर मथुरा के मेला मैदान की रैली में योगी सरकार पर जमकर बरसे. वे सीतापुर के सेउता से सपा के प्रत्याशी महेंद्र सिंह झीन बाबू के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे. उन्होंने बीजेपी सरकार पर दलितों, पिछड़ा वर्ग के लोगों का आरक्षण छीनने का आरोप लगाया. विकास खंड रामपुर मथुरा के मेला मैदान में आयोजित रैली में सपा नेता और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के अखिलेश (Akhilesh Yadav) श्रीकृष्ण और स्वामी प्रसाद अर्जुन की भूमिका में योगी (Yogi Adityanath) सरकार का सत्यानाश करने आए हैं. 

केवल इनकी जाति वाले हिंदू-मौर्य
मौर्य ने 80 और 20 की बात को बंटवारे की नींव बताया. उन्होंने गर्मी उतारने वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि हर चरण में जनता इनकी ही गर्मी बारी-बारी से उतार देगी. स्वामी प्रसाद मौर्य और राजपाल कश्यप ने चुनावी सभा को संबोधित किया. बीजेपी सरकार पर दलित, पिछड़ा वर्ग के लोगों का आरक्षण छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल योगी और दिनेश शर्मा की जाति वालों को ही नौकरी दी जाएगी. इनकी नजर में केवल इनकी जाति वाले लोग ही हिंदू हैं. ये लोग राष्ट्रवाद का नारा देते हैं और देशद्रोह का काम करते हैं.

सपा गठबंधन की आंधी-मौर्य
मौर्य ने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा गठबंधन की आंधी चल रही है, जिसमें योगी सरकार का सूपड़ा साफ होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार से इस्तीफा देकर बीजेपी सरकार के ताबूत में मैंने अंतिम कील ठोंक दी है. मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि आप जिसे गोमाता कहते हो, उसके लिए चारा, पानी, रहने का ठिकाना नहीं, जो अपनी गोमाता का नहीं हुआ, किसी और का क्या होगा. यही गोमाता 10 मार्च को उन्हें यूपी से खदेड़ देगी.

ये संविधान बदलने की फिराक में-मौर्य
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि दोनों देश के संविधान को बदलने की फिराक में हैं. 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में योगी बाबा ने अपनी जाति के लोगों को नियुक्ति पत्र दे दिए. ये आरक्षण पर डकैती डालने का काम कर रहे हैं. पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि नौकरी मांगने वाले नौजवानों को पुलिस की लाठियां खानी पड़ी हैं. एटा से प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव, अलीगंज प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव सहित अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: अवध की सियासी लड़ाई आतंकवाद पर आई, पीएम ने साइकिल के जरिए किया एसपी पर वार, अखिलेश बोले ये गरीबों का अपमान

UP Election 2022: आज थमेगा चौथे चरण का प्रचार, 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget