एक्सप्लोरर

UP Election 2022: आज थमेगा चौथे चरण का प्रचार, 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

यूपी में तीन चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. वहीं चौथे चरण के प्रचार का शोर आज थम जाएगा. गौरतलब है कि 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

लखनऊ: यूपी में तीन चरणों के मतदान (Voting) हो चुके हैं.और आज शाम को 6 बजने के साथ ही चौथे चरण (Fourth Phase) का चुनाव प्रचार भी थम जायेगा. चौथे चरण में 9 जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है. ये 9 जिले पीलीभीत (Pilibhit) , लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri), सीतापुर (Sitapur), हरदोई (Hardoi), लखनऊ (Lucknow), उन्नाव (Unnao), रायबरेली (Raebareli), फतेहपुर (Fatehpur), बांदा (Banda) हैं.

प्रचार के मैदान में आज बीजेपी की ओर से अमित शाह (Amit Shah) और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) होंगे तो वहीं एसपी से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और बीएसपी के लिए मायावती (Mayawati) भी आज प्रचार करेंगी. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसलिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी मंच से वोटरों को संबोधित करते नजर आयेंगे.

लखनऊ में एक दूसरे पर बरसे योगी और अखिलेश

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में राजधानी लखनऊ में रोड शो निकाला. योगी का रोड शो केवल सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में था, जहां से भाजपा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं, अखिलेश ने भी अपने विजय रथ पर सरोजिनी नगर से ही रोड शो शुरू किया और पूरे शहर में घूमे.

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना

सपा ने सरोजिनी नगर सीट से पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है. अखिलेश ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा कि इस बार कोई पार्टी नहीं, बल्कि पिछले पांच वर्षों के दौरान जिन लोगों ने दुख सहा है, वे भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक मीडिया संगठन ने उनका नाम ‘बुलडोजर बाबा’ रख दिया है.

राजधानी लखनऊ में 23 फरवरी को मतदान होना है

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के शुरुआती तीन चरणों में भाजपा की बुरी हालत के बाद योगी के ‘बुलडोजर’ को मरम्मत के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि अखिलेश यादव का रोड शो सरोजिनी नगर से शुरू होकर हजरतगंज और पुराने लखनऊ के अकबरी गेट होते हुए मुंशी पुलिया पर खत्म हुआ. लखनऊ में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आगामी 23 फरवरी को मतदान होना है.

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: पीएम मोदी के साइकिल वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- साइकिल का अपमान पूरे देश का अपमान

Assembly Election 2022: यूपी और पंजाब में छिटपुट हिंसा के साथ मतदान संपन्न, जानें कहां हुई कितनी वोटिंग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget