एक्सप्लोरर

Loudspeaker Row: यूपी के सीतापुर में धार्मिक स्थलों से हटाए गए 683 लाउडस्पीकर, पुलिस ने दी जानकारी

यूपी की सीतापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि  जिले भर से 683 लाउडस्पीकरों को हटा दिया गया और 395 लाउडस्पीकरों की मात्रा मापदंडों के अनुसार कम कर दी गई है.

UP News: धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर इन दिनों देशभर में चर्चा का केंद्र हैं. इसी बीच यूपी में पुलिस प्रशासन की अपील पर लोगों ने स्वेच्छा से धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतार दिए है. सीतापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले भर से 683 लाउडस्पीकरों को हटा दिया गया और 395 लाउडस्पीकरों की मात्रा मापदंडों के अनुसार कम कर दी गई है.

इससे पहले यूपी पुलिस ने दावा किया था कि धार्मिक स्थलों से 125 लाउडस्पीकर उतरवा लिए हैं. वहीं, 17,000 स्पीकर की आवाज स्वेच्छा से कम की गई है. सोमवार को यूपी के ADG प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, "हमने लगभग 125 लाउडस्पीकर उतरवा लिए हैं और लोगों ने लगभग 17,000 स्पीकर की आवाज स्वेच्छा से कम की है. अलविदा की नमाज के लिए संवेदनशील जनपदों में विशेष प्रबंध किए गए हैं." इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व हो उसे परंपरागत तरीके से मनाया जाना है. ध्वनि प्रदूषण में हाई कोर्ट के निर्णय का अनुपालन है.

यूपी के अपर मुख्य सचिव ने मांगी रिपोर्ट

यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सभी थाना प्रभारियों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने के संबंध में रिपोर्ट मांगी है. ये रिपोर्ट 30 अप्रैल तक जमा करने को कहा गया है. निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट नहीं देने पर कार्रवाई की जायेगी.

सीएम योगी ने दिए थे ये निर्देश

बता दें कि हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लाउडस्पीकर और माइक को लेकर आदेश जारी किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि लाउडस्पीकर बजाने के लिए पहले इजाजत लेनी होगी और जो भी इजाजत लेकर लगे हैं उनकी आवाज उस परिसर से बाहर नहीं आनी चाहिए. सीएम योगी ने कहा था कि लाउडस्पीकर की आवाज से बाकी लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए. साथ ही कहा गया कि अब नई जगहों पर लाउडस्पीकर या माइक लगाने की इजाजत नहीं मिलेगी. इसके बाद यूपी में साउंड सिस्टम और लाउडस्पीकर को लेकर कार्रवाई शुरू हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-

Mahoba News: पुलिस की मॉक ड्रिल में छोड़ी गई आंसू गैस बनी लोगों की मुसीबत, आंखों में जलन, सांस लेना मुश्किल हुआ

Loudspeaker Row: सीएम योगी के निर्देश का असर, प्रयागराज की जामा मस्जिद से हटाए गए 4 लाउडस्पीकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला

वीडियोज

Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget