एक्सप्लोरर

Loudspeaker Row: सीएम योगी के निर्देश का असर, प्रयागराज की जामा मस्जिद से हटाए गए 4 लाउडस्पीकर

UP News: यूपी में सीएम योगी के निर्देशों के बाद संगम नगरी प्रयागराज में जामा मस्जिद पर लगे 6 में से चार लाउडस्पीकर को उतार दिया गया है. इसके साथ ही बचे दो लाउडस्पीकर की आवाज कम कर दी गई है.

UP News: उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों का असर दिखने लगा है. राज्य में कई धार्मिक स्थलों से या तो लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं या फिर उनकी आवाज कम कर दी गई है. संगम नगरी प्रयागराज में भी अब सीएम योगी के निर्देशों का पालन शुरू हो गया है. यहां पर प्रयागराज की जामा मस्जिद ने अनूठी पहल की है. इसके तहत मस्जिद पर लगे 6 लाउडस्पीकरों में से 4 लाउडस्पीकर को हटा दिया गया है और जो दो लाउडस्पीकर बचे हैं उनकी आवाज को भी तय नियमों के हिसाब से कम कर दिया गया है. 

जामा मस्जिद से हटाए गए लाउडस्पीकर

यूपी में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर का शोर कम करने को लेकर कुछ दिन पहले सीएम योगी ने आदेश जारी किए थे. इसी के तहत प्रयागराज की जामा मस्जिद ने लाउडस्पीकर हटाने का फैसला लिया. सीएम योगी के आदेश के बाद मस्जिद पर लगे 6 में से चार लाउडस्पीकर को हटा दिया गया जबकि 2 लाउडस्पीकर की आवाज को सीमित कर दिया गया, ताकि इससे किसी और को कोई परेशानी न हो. इसके साथ ही बचे हुए दोनों लाउडस्पीकर की दिशा को भी बदल दिया गया है. अब जामा मस्जिद में लगे स्पीकरों की आवाज इतनी कम कर दी गई है कि अजान की आवाज दूर तक नहीं जाती. 

लाउडस्पीकर की आवाज को भी किया गया कम

मस्जिद कमेटी ने फज्र यानी सुबह की नमाज के वक्त आवाज को और भी कम रखने का फैसला किया है. मस्जिद कमेटी से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि सीएम योगी के निर्देशों के तहत सरकारी अमले की कार्रवाई का इंतजार किए बिना ही उन्होंने खुद ही लाउडस्पीकर और आवाज दोनों ही कम कर दिए हैं. कमेटी से जुड़े लोगों के मुताबिक लोगों को कोई दिक्कत ना हो, इस वजह से यह फैसला लिया गया है. आगे भी जो दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे, उनका पूरी तरह से पालन किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें

Muzaffarnagar News: विपिन हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा बहन को परेशान करने पर की थी हत्या

UP Electricity Supply: यूपी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था से CM योगी नाराज, बोले- निर्धारित रोस्टर के हिसाब सभी इलाकों में दें बिजली

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget