एक्सप्लोरर

Siddharthnagar News: कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोंचकर मार डाला, मां के साथ बकरी चराने गया था छह साल का मोजम्मिल

UP News: यूपी के सिद्धार्थनगर में मां के साथ बकरी चराने गए एक 6 साल के मासूम को कुत्तों के झुंड ने नोंचकर मार डाला. मासूम बचने के लिए मां को पुकारता रहा, जब तक मां पहुंची बच्चे की मौत हो चुकी थी.

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है. स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग खौफजदा है और असुरक्षा के साये में अपने घरों से निकल रहे हैं. इसके बाद कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं किये जाते हैं. यूपी के सिद्धार्थनगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मां के साथ बकरी चराने गए एक 6 साल के मासूम को कुत्तों के झुंड ने नोंचकर मार डाला. मासूम कुत्तों के झुंड से बचने के लिए मां को पुकारता-चिल्लाता रहा, लेकिन उसकी आवाज मां तक नहीं पहुंच सकी. जब तक मां आवाज सुनकर वहां पहुंची, खून से लतपथ मासूम ने दम तोड़ दिया था.

यह दिल दहला देने वाली घटना सिद्धार्थनगर के पुलिस चौकी पुराने नौगढ़ के नौगढ़ डीह के सीवान की है. गांव के सीवान में 8 से 10 आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 6 साल के मासूम मोहम्मद मोजम्मिल अहमद पुत्र मोहम्मद मोईद को नोच-नोच कर मौत के घाट उतार दिया. कुत्तों ने बच्चे को जिंदा ही नोंच डाला. गंभीर रूप से घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका. आवारा कुत्तों ने उसे इतना काट लिया कि वह पूरी तरह खून से लथपथ हो चुका था.

मृतक के भाई ने सुनाई आपबीती
घटनास्थल पर मौजूद मृतक बालक के बड़े भाई मोहम्मद अशफाक ने बताया कि अम्मी गाँव के पश्चिम सीवान में सुबह बकरी को चराने के लिए गई थी. साथ में उसका छोटा भाई मोहम्मद मोजम्मिल पुत्र मोइद को भी ले गई थी. मां किसी काम मे व्यस्त हो गई. बगल में मौजूद कुत्तों के झुंड ने मोज़म्मिल को अपना शिकार बना लिया. मां लौटकर आई तो देखा बेटा मोजम्मिल खून से लतपथ था. रोने की आवाज सुन गांववाले घटना स्थल पर पहुंच गए. आनन-फानन में इलाज के लिए बालक को अस्पताल पहुंचाया. जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गांव में इस घटना से कोहराम मच गया है.

ये भी पढे़ं: UP News: शादीशुदा दिव्यांग जोड़े को योगी सरकार का तोहफा, इस योजना का ऐसे मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget