एक्सप्लोरर

UP News: शादीशुदा दिव्यांग जोड़े को योगी सरकार का तोहफा, इस योजना का ऐसे मिलेगा लाभ

Aligarh News: अलीगढ़ में दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के दिव्यांग दम्पत्तियों को लाभान्वित किया जाना है.

Aligarh News: शादीशुदा दिव्यांगों के लिए यूपी सरकार कई योजना चलाकर उन्हें लाभ देने का काम कर रही है जिससे दिव्यांग के परिवार सरकार की योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सके. अलीगढ़ मे सरकार की इन्हीं योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों ने अब कमर कस ली है. इसे लेकर अधिकारियों के द्वारा सिड्यूल भी जारी किया है. अलीगढ़ में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य को लेकर जिले के दिव्यांग दम्पत्तियों को लाभान्वित किया जाना है.

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत दम्पत्ति में युवक के दिव्यांग होने की दशा में 15 हजार रूपये, युवती के दिव्यांग होने की दशा में 20 हजार रूपये एवं युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में 35 हजार रूपये की धनराशि शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है.

आवेदन के लिए इन बातों का रखना होगा ध्यान
उन्होंने आगे कहा कि, जिले के ऐसे दिव्यांग दम्पतियों जिनका विवाह माह अप्रैल, 2023 या उसके पश्चात हुआ है वह किसी भी जनसेवा केन्द्र, लोकवाड़ी केन्द्र अथवा निजी कम्प्यूटर द्वारा योजनान्तर्गत अपना आवेदन आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, संयुक्त बैंक खाता, संयुक्त शादी का फोटो, आधार कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र या शादी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न कर ऑनलाइन divyangjan.upsdc.gov.in पोर्टल पर भरवाने के उपरान्त आवेदन का मूल प्रिन्ट हस्ताक्षर करने के पश्चात उक्त सभी संलग्नकों की छाया प्रति के साथ किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या जी-08 में प्राप्त कराना सुनिश्चित कर सकते है.

उन्होंने कहा कि, शासन के निर्देशानुसार योजनान्तर्गत अधिक से अधिक दम्पत्तियों को लाभान्वित करने की कार्यवाही की जा सके. साथ ही सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग दुकान निर्माण एवं संचालन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के अनुरूप जिले के दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाना है.  दुकान निर्माण एवं संचालन योजनान्तर्गत दुकान संचालन के लिए 10 हजार रूपये एवं दुकान निर्माण के लिए 20 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है, जिसमें 25 प्रतिशत धनराशि अनुदान होती है एवं 75 प्रतिशत धनराशि 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर ऋण के रूप में दी जाती है. प्रदत्त ऋण को 4 प्रतिशत साधारण ब्याज के साथ ट्रेजरी चालान के माध्यम से वसूल किया जाता है.

ऐसे करें अप्लाई
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार ने उक्त जानकारी देते जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों को सूचित किया है कि वह किसी भी जनसेवा केन्द्र, लोकवाड़ी केन्द्र अथवा निजी कम्प्यूटर द्वारा योजनान्तर्गत अपना आवेदन आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, बैंक खाता, फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न कर ऑनलाइन divyangjandukan.upsdc.gov.in पोर्टल पर भरवाने के उपरान्त आवेदन का मूल प्रिन्ट हस्ताक्षर करने के पश्चात उक्त सभी संलग्नकों की छाया प्रति के साथ किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या जी-08 में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें, ताकि शासन के निर्देशानुसार योजनान्तर्गत अधिक से अधिक दम्पत्तियों को लाभांन्वित करने की कार्यवाही की जा सके.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद से दिल्ली और नोएडा जाने वालों के लिए मुसीबत बना जाम! हर प्लानिंग हो रही फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget