एक्सप्लोरर

वाराणसी सीट से श्याम रंगीला का पर्चा खारिज, भावुक होकर कहा- 'राजनीति मेरे बस की बात नहीं'

Shyam Rangeela Nomination Canceled: वाराणसी सीट से नामांकन के बाद श्याम रंगीला ने कहा था कि आप सबकी शुभकामनाओं और सहयोग से मुझे ताकत मिली, आज देर से ही सही, नामांकन हो गया है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला का पर्चा निरस्त हो गया है. जांच के बाद श्याम रंगीला का पर्चा खारिज किया गया है. वहीं पर्चा निरस्त होने के बाद श्याम रंगीला ने कहा कि हमारा यही उद्देश्य था कि हम बता सके कि लोकतंत्र कितना खतरे में है.वहीं भावुक होते हुए श्याम रंगीला ने कहा कि मैं हंसाने वाला एक कलाकार हूं लेकिन आज कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हूं. श्याम रंगीला ने कहा कि अब सोचता हूं की कॉमेडी ही बेहतर क्षेत्र है राजनीति मेरे बस की बात नहीं.

क्यों हुआ पर्चा खारिज

देश की सबसे चर्चित सीट वाराणसी से श्याम रंगीला ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था. आज (15 मई) को श्याम रंगीला को जांच के लिए बुलाया गया था. जांच के बाद देर शाम बाहर निकले श्याम रंगीला ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि कड़ी मेहनत और मुश्किलों का सामना करने के बाद हमने 14 मई को वाराणसी की लोकसभा सीट पर नामांकन पर्चा दाखिल किया था. हमने सभी कागजात और आवश्यक विषयों का ध्यान रखते हुए नामांकन किया था. लेकिन आज हमें अवगत कराया गया कि आपने नामांकन के दौरान ली जाने वाली शपथ पूरी नहीं की है. जिस वजह से आपका नामांकन पर्चा खारिज कर दिया गया है.

गंगा मां का मुझे आशीर्वाद नहीं मिला- श्याम रंगीला

वहीं श्याम रंगीला ने कहा कि शायद गंगा मां का मुझे आशीर्वाद नहीं मिला. वहीं वाराणसी जिला प्रशासन पर नामांकन प्रक्रिया में भ्रमित करने का आरोप लगाया. वाराणसी सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद श्याम रंगीला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था-"14 मई सुबह तक कुल 14 नामांकन जमा हुए थे और कुछ लोग मुझे उनका उदाहरण देकर कह रहे थे कि प्रक्रिया सही चल रही है, लेकिन शायद मेरे आवाज़ उठाने के बाद और आप सबके सहयोग को देखते हुए, कल प्रशासन ने एक दिन में ही 27 नामांकन लिए, जो देखना चाहेंगे उन्हें सब दिख जाएगा. अब बस जल्द ही पता लगेगा की इनमें से आगे कौन कौन जाएगा.

वाराणसी में 1 जून को वोटिंग

अब नामांकन खारिज होने के बाद श्याम रंगीला वाराणसी सीट से उम्मीदवार नहीं हैं. श्याम रंगीला ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था. वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी. इस सीट पर बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी तीसर बार उम्मीदवार हैं, वहीं इंडिया गठबंधन ने इस सीट पर अजय राय को उम्मीदवार बनाया है. बसपा की तरफ से इस सीट पर अतहर जमाल लारी प्रत्याशी हैं.

दलित चौकीदार को राइफल की बट से पीटा, वर्दीधारियों की शर्मनाक करतूत पर कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget