एक्सप्लोरर

Ayodhya Airport: अयोध्या में श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हुआ ट्रायल रन, 30 दिसंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Ayodhya Airport News: अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले शुक्रवार को ट्रायल रन शुरू हुआ. पीएम मोदी 30 दिसंबर को एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.

Ayodhya Airport Inauguration: यूपी के अयोध्या में श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले शुक्रवार को फ्लाइट का ट्रायल रन शुरू हुआ है. आगामी 30 दिसंबर को पीएम मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि आज A320 का ट्रायल हुआ है, यह काफी सफल रहा है. हम लोग 30 तारीख की तैयारी कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि ये एयरपोर्ट पूरी तरह से सुरक्षित है. सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है. यहां से दिल्ली, अहमदाबाद के लिए बुकिंग शुरू हो गई है. जल्द अन्य जगहों के लिए भी सेवा शुरू हो जाएगी. अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले इस हवाई अड्डे का उद्घाटन होने जा रहा है. एयर इंडिया एक्सप्रेस 30 दिसंबर को दिल्ली से अयोध्या के लिए अपनी उद्घाटन उड़ान का परिचालन करेगी. एयरलाइन 16 जनवरी से इस मार्ग पर निर्धारित दैनिक सेवाएं शुरू करेगी. 

सीएम योगी ने किया था निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को धर्मनगरी अयोध्या में 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लिया था. सीएम योगी ने पीएम के कार्यक्रम के दृष्टिगत संतगणों से चर्चा की. उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

जनसभा को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे और अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा हवाई अड्डे के बगल वाले मैदान में होगी.

सीएम योगी ने गुरुवार को जनसभा स्थल का भी निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री अयोध्या रेलवे स्टेशन से दो रेलगाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें अयोध्या से दिल्ली के लिए शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir: '22 जनवरी उतना ही महत्वपूर्ण जितना 15 अगस्त 1947 था', प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर बोले चंपत राय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget