एक्सप्लोरर

UP: शवों को जलाने के लिये हुई लकड़ी की किल्लत, श्मशान में दाह संस्कार पर संकट

यूपी में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा है. रायबरेली में मृतकों की बढ़ती संख्या के चलते श्मशान घाट पर वेटिंग चल रही है. इसके अलावा शवों को जलाने के लिये लकड़ी तक कम पड़ गई है.

रायबरेली: कोरोना के बढ़ते प्रकोप में सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का हाल भी लखनऊ जैसा हो गया है. श्मशान घाटों पर शवों की वेटिंग चल रही है. शव जलाने के लिए लकड़ी की भारी किल्लत हो गई है. फतेहपुर जिले से लकड़ियां मंगाई जा रही हैं. यही नहीं, बल्कि शव दाह के लिए आम की जगह यूकेलिप्टस व चिलवल की लकड़ियों से काम चलाया जा रहा. इन लकड़ियों के रेट भी आसामान छू रहे हैं. बाजार में यूकेलिप्टस व चिलवल की लकड़ियों एक हजार से 1200 रुपये प्रति क्विंटल है.

शवों का आकड़ा 100 तक पहुंचा

दरअसल, रायबरेली जिले में  सबसे अधिक शव डलमऊ श्मशान घाट पहुंच रहे हैं. किसी दिन 40 या फिर 50 और किसी दिन यह आंकड़ा 100 तक पहुंच रहा है. ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना श्मशान घाट पर 15 से 20 और सरेनी के गेगासो श्मशान घाट पर 20 से 25 शवों को हर दिन अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाया जाता है. हर दिन यह आंकड़ा कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है.
 
स्थानीय लोग कहते हैं कि, कोरोना के बाद श्मशान घाट पर शवों की संख्या हर दिन बढ़ रही है. आम की लकड़ी मिलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में चिलवल, यूकेलिप्टस की लकड़ी की व्यवस्था कराई जा रही है. बाहर से लकड़ी मंगाने पर स्थानीय पुलिस परेशान करती है. इससे और दिक्कत आ रही है. यही हाल रहा तो शवों का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाएगा. लोगों को अपने के शवों को भू-समाधि देनी पड़ेगी.

खत्म हो गई आम की लकड़ियां

लकड़ी व्यवसायी व गंगा घाट के सोनू पंडा का कहना है कि, जिस तरह से लगातार शव आ रहे हैं, उनके दाह संस्कार के लिए लकड़ियां कम पड़ने लगी हैं. स्थिति यहां तक पहुंच चुकी है कि आम की लकड़ियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं. चिलवल व यूकेलिप्टस की लकड़ियों से शवों को जलाया जा रहा है. वहीं मृतकों के परिजनों में जबरदस्त भय देखने को मिल रहा है. चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है.

शव का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ी से किया जाना सबसे अच्छा माना जाता है. लेकिन चंदन की लकड़ी जुटा पाना मुश्किल हो पाता है, इसलिए आम की लकड़ी से भी शव का अंतिम संस्कार करना अच्छा माना जाता है. क्योंकि आम को अमृत फल कहा जाता है, उसकी लकड़ी शुद्ध मानी जाती है. आम की लकड़ी से भी अंतिम संस्कार करने पर चंदन की लकड़ी के कुछ अवशेष रखे जाते हैं. चिलवल और यूकेलिप्टस की लकड़ी से शवों का अंतिम संस्कार सही नहीं माना जाता.

ये भी पढ़ें.

हरिद्वार: रामनवमी के स्नान के लिये प्रशासन ने की तैयारी, 23 सेक्टर में बांटा गया मेला क्षेत्र

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget