एक्सप्लोरर

वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में लॉक डाउन की सख्ती, सब्जी मंडी और दुकानों को बंद करने के निर्देश

वाराणसी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन ने इसे देखते हुये लॉक डाउन में और सख्ती कर दी है। इसके चलते सब्जी मंडी-दुकानें बंद कर गयी हैं।

वाराणसी, नितीश कुमार पाण्डेय। वाराणसी में तमाम प्रशासनिक प्रयास के बावजूद भी कोरोना का संक्रमण रुकता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में वाराणसी के जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र में लॉक डाउन को और सख्त बनाने का आदेश दिया है। आज नगर निगम क्षेत्र की कोई भी दुकान नहीं खुलेंगी सिर्फ और सिर्फ मददगार ही निकलेंगे और उनके ही पास लागू होंगे, बाकी सारे पास निरस्त किये जा चुके हैं। सब्जी मंडी सहित दवा की दुकान को भी बंद करने का निर्देश है। वाराणसी में जिलाधिकारी के आदेश के बाद सड़क पर सन्नाटा है, चौराहों पर पुलिस बल तैनात हैं, हालांकि तमाम आदेशों के बावजूद कुछ लोग बाहर आ रहे हैं लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें समझाकर वापस भेज रहे हैं।

पांव पसार रहा कोरोना संक्रमण वाराणसी में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद संख्या 49 तक पहुंच चुकी है और 14 हॉट स्पॉट हैं। यही नहीं पुलिसकर्मी भी संक्रमित हैं। ऐसे में प्रशासन के माथे पर चिंता बढ़ती जा रही है। प्रशासन का कोरोना को हराने का प्रयास जारी है लेकिन हमें भी जागरूक होना होगा कि हम और आप प्रशासन का सहयोग करें।

वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में लॉक डाउन की सख्ती, सब्जी मंडी और दुकानों को बंद करने के निर्देश

हर ओर छाया सियापा

वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में आज या तो पुलिस की गाड़ियां हैं या फिर पुलिसकर्मी लोगों को जागरूक करते हुए शहर के शिवपुर ,सिगरा लंका सहित हर ओर सन्नाटा है। जनता लॉक डाउन का पालन तो कर ही रही थी लेकिन सुबह सब्जी मंडी की भीड़ और उसके बाद कुछ तफरीबाज लोगों के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। आज वाराणसी के जिलाधिकारी ने संपूर्ण बंदी की घोषणा की है और हर ओर इसका समर्थन किया जा रहा है।

क्या है वाराणसी जिलाधिकारी का आदेश

कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि वाराणसी नगर निगम सीमा में प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव की संख्या को देखते हुए 29 अप्रैल को एक दिन के लिए सभी प्रकार की दुकानें, मंडी, होम डिलीवरी, व्यावसायिक गतिविधियां बन्द रहेंगी। केवल सरकारी कार्य और व्यवस्था में लगे लोग, सामाजिक भोजन के पैकेट देने वाली संस्था, सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल और दूध की होम डिलीवरी और उनसे जुड़े लोगों के आवागमन की ही मंजूरी होगी। इनके अलावा कल के लिए सब प्रकार के पास निलंबित रहेंगे। 29 अप्रैल के बाद से दुकानें और अन्य गतिविधियां नए प्रकार से खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है। यह आदेश केवल नगर निगम सीमा के लिए है, ग्रामीण क्षेत्र पर लागू नहीं है। नगर निगम सीमा में मेडिकल कारणों के अलावा प्रवेश प्रतिबंधित होगा। शहर में जो घर से बाहर बिना मेडिकल इमरजेंसी के निकलेगा उस पर FIR दर्ज की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय निषाद ने एकजुट होने का किया आह्वान, कहा- 'बरसाती मेंढकों से सावधान'
संजय निषाद ने एकजुट होने का किया आह्वान, कहा- 'बरसाती मेंढकों से सावधान'
मेडिकल कॉलेज में आरक्षण पर रोक से नाराज मायावती, योगी सरकार से कर दी बड़ी मांग
मेडिकल कॉलेज में आरक्षण पर रोक से नाराज मायावती, योगी सरकार से कर दी बड़ी मांग
CM योगी पर आपत्तिजनक ईमेल भेजने के आरोपी को राहत, HC ने दी सशर्त जमानत
CM योगी पर आपत्तिजनक ईमेल भेजने के आरोपी को राहत, HC ने दी सशर्त जमानत
इलाहाबाद HC गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने पर सख्त, DGP को दिया निर्देश
इलाहाबाद HC गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने पर सख्त, DGP को दिया निर्देश

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को आंख दिखा रहा बांग्लादेश, अब रख दी बड़ी शर्त, बोला- 'रिश्ते सुधारने हैं तो...'
भारत को आंख दिखा रहा बांग्लादेश, अब रख दी बड़ी शर्त, बोला- 'रिश्ते सुधारने हैं तो...'
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
Gen Z से बोले मोहन भागवत, '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'
Gen Z से बोले मोहन भागवत, '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इरुमुडी' OTT पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर 'इरुमुडी' हुई ओटीटी पर रिलीज, जानें- कहां देखें
एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम
एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम
भारत के बाद अमेरिका जाएंगे शी जिनपिंग, ट्रंप से क्या कम करवा लेंगे टैरिफ?
भारत के बाद अमेरिका जाएंगे शी जिनपिंग, ट्रंप से क्या कम करवा लेंगे टैरिफ?
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
Embed widget