एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश से नाराज शिवपाल यादव ने किया रामायण और महाभारत का जिक्र, बोले- वो शकुनि था जिसने...

Shivpal Yadav On Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक में शनिवार को न्योता न मिलने से खफा शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को रामायण और महाभारत के पात्रों का जिक्र कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.

UP News: समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक में शनिवार को न्योता न मिलने से खफा सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को रामायण और महाभारत के पात्रों का जिक्र कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. इटावा में रविवार को हुए एक समारोह में उन्होंने कहा, "हमें हनुमान की भूमिका को याद रखना चाहिए, क्योंकि उनकी वजह से ही भगवान राम ने लंका में युद्ध जीता था."

उन्होंने आगे कहा कि यह हनुमान थे, जिन्होंने लक्ष्मण की जान बचाई थी. भगवान ने भी कठिन परिस्थितियों का सामना किया है, लेकिन अंत में सत्य की जीत होती है. उन्होंने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि युधिष्ठिर को शकुनि के साथ जुआ नहीं खेलना चाहिए था. अगर उसे खेलना था, तो उसे दुर्योधन के साथ खेलना चाहिए था. यह शकुनि था, जिसने महाभारत के लिए एक स्थिति बनाई थी.

शिवपाल यादव ने कही ये बड़ी बात

शिवपाल यादव ने कहा कि उन्हें विधायक दल की बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया और उन्होंने इटावा जाने से पहले निमंत्रण के लिए दो दिन इंतजार किया था. उन्होंने कहा, "मैं समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न् पर विधायक हूं, लेकिन मुझे बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया." अपने अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर शिवपाल ने कहा कि वह इस मामले पर अपने समर्थकों से चर्चा करेंगे और फिर कोई फैसला लेंगे.

इस बीच, प्रदेश सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम ने स्पष्ट किया कि सपा के सहयोगियों को 28 मार्च को बैठक के लिए आमंत्रित किया जाएगा. जिन लोगों की शिवपाल सिंह यादव, पल्लवी पटेल, ओम प्रकाश राजभर और महान दल जैसी अपनी-अपनी पार्टियां हैं, उन्हें चुनाव के बाद की स्थिति पर चर्चा के लिए सोमवार को एक बैठक के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :-

Yogi Cabinet 2.0: ADR की रिपोर्ट में दावा- सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम के नए मंत्रियों में से 22 नेताओं पर गंभीर आरोप

Giriraj Singh On Uniform Civil Code: 'उत्तराखंड की तरह दूसरे राज्य भी लागू करे यूनिफॉर्म सिविल कोड', गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget