एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या सपा में शामिल होंगे अफजाल अंसारी और अब्बास अंसारी? शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान

UP Politics: सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि मुसलमान भाइयों पर जो ज्यादती हुई है, चाहे आजम हों इरफान सोलंकी हों या अफजाल जैसे लोग हों. अफजाल तो हमारी पार्टी में कभी रहे नहीं.

Shivpal Singh Yadav On Afzal Ansari: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. सपा नेता ने कहा कि अफजाल अंसारी के लिए भी पार्टी के दरवाजे खुले हैं. शिवपाल यादव ने ये बात उस समय कही जब वो बलिया में एक मागंलिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. शिवपाल यादव ने कहा कि दोनों मुस्लिम भाईयों पर बहुत ज्यादती हुई है. 

बलिया पहुंचे शिवपाल सिंह यादव से जब पत्रकारों ने सवाल कि क्या अफजल अंसारी और अब्बास अंसारी को वो समाजवादी पार्टी में शामिल कराएंगे? इसके जवाब में सपा नेता ने कहा कि मुसलमान भाइयों पर जो ज्यादती हुई है, चाहे आजम हों इरफान सोलंकी हों अफजाल जैसे लोग हों. अफजाल तो हमारी पार्टी में कभी रहे नहीं वो तो हमेशा भारतीय जनता पार्टी का जहां सपोर्ट रहा उसी में रहे. तब तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब तो सरकार बनाते रहे. उन्होंने कहा कि हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं जितने भी पुराने समाजवादी हमारे साथी रहे हैं. 

अफजाल अंसारी सपा में होंगे शामिल?

शिवपाल यादव से जब पूछा गया कि क्या अफजाल अंसारी के लिए भी दरवाजे खुले हैं? तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल खुले हैं. सपा नेता ने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या उत्तर प्रदेश की सरकार हो, इतनी भ्रष्ट सरकार मैंने नहीं देखी. हम लोग समझते थे कि अंग्रेजों का शासन ये तो अंग्रेजों से भी बढ़कर देश और प्रदेश में इस समय हालात हैं. अखिलेश यादव ने जितने भी काम किये हैं बीजेपी तो अखिलेश जैसे कामों को छू भी नहीं पाएगी. इन्होंने तो केवल भ्रष्टाचार किया है, जनता को धोखा देने का काम किया है.

सपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में देश पीछे चला गया है. हर वर्ग को केवल बांटने का काम किया है, इसीलिए तो देश कमजोर हुआ है. हम चाहते है कि जितने भी लोग है भारतीय जनता पार्टी को हटाने में सब एक हो जाएं. रामचरितमानस पर सपा के यूटर्न के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर भाजपा भटकाना चाहती है, इसलिए स्वामी प्रसाद मौर्य को निर्देश दिया गया है कि धार्मिक मुद्दों में नही उलझना है विकास की बात करें. 

ये भी पढ़ें- UP Budget 2023: साइकिल से विधानसभा पहुंचे सपा विधायक जाहिद बेग, 'शेरवानी' पहनने की बताई दिलचस्प वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget