एक्सप्लोरर

UP Budget 2023: साइकिल से विधानसभा पहुंचे सपा विधायक जाहिद बेग, 'शेरवानी' पहनने की बताई दिलचस्प वजह

UP Vidhan Sabha: भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग आज जब विधानसभा पहुंचे तो उनका अंदाज चर्चा का विषय बन गया. वो साइकिल से विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शेरवानी पहनी और लाल गुलाब लगाया था.

UP Budget 2023: यूपी विधानसभा में आज एकदम अलग नजारा देखने को मिला जब भदोही (Bhadohi) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक जाहिद बेग (Zahid Beg) एक अलग अंदाज में विधानसभा पहुंचे. जाहिद बेग साइकिल से यूपी विधानसभा पहुंचे, उनके साथ न तो कोई सिक्योरिटी थी और न ही सुरक्षा में तैनात कोई गनर. यहीं नहीं उन्होंने हल्के रंग की शेरवानी (Sherwani) पहनी थी जिस पर लाल गुलाब लगाया था. सपा विधायक (SP MLA) का ये अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया है. पत्रकारों ने जब उनके इस स्टाइल पर सवाल किया तो उन्होंने इसका बेहद दिलचस्प जवाब दिया. 

यूपी विधानसभा में आज बजट पेश किया जा रहा है. ऐसे में सपा विधायक सही समय के मुताबिक विधानसभा पहुंच गए, लेकिन यहां पर उनका अंदाज चर्चा का विषय बन गया. जाहिद बेग साइकिल पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शेरवानी पहनी थी और उस पर लाल गुलाब लगाया हुआ था. जाहिद बेग से उनके इस अंदाज पर जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने अपनी शेरवानी पहनने का कारण बताया. उन्होंने कहा कि देश की आजादी दिलाने वालों में कुर्ता, शेरवानी और धोती पहनने वालों को योगदान रहा है. वहीं लाल गुलाब को लेकर उन्होंने कहा कि ये गुलाब सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए है क्योंकि वो नफरत की राजनीति करते रहे हैं.

हालांकि आज सिर्फ जाहिद बेग ही नहीं सपा के कई नेता शेरवानी में पहुंचे थे. खुद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी काली शेरवानी पहनकर विधानसभा पहुंचे. उन्होंने आज लाल रंग की टोपी और काली शेरवानी पहनी हुई थी. माना जा रहा है कि सपा ने योगी सरकार की कार्रवाई के खिलाफ आजम खान के समर्थन में ये कदम उठाया है. आजम खान भी कई बार काले रंग की शेरवानी पहनते थे. हालांकि कई जानकार इसे मुस्लिम मतदाताओं से भी जोड़कर देख रहे हैं. उनका मानना है कि शेरवानी के जरिए 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ये सपा द्वारा मुस्लिम मतदाताओं को बड़ा संदेश देने की कोशिश भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- UP Budget 2023 Live: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शायराना अंदाज में पढ़ रहे हैं बजट, कहा- 'यूपी बन रहा ग्रोथ इंजन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget