एक्सप्लोरर

इमरजेंसी की बरसी पर BJP पर बरसे शिवपाल सिंह यादव, बिना नाम लिए कहा- जो आपातकाल का विरोध कर रहे थे वो...

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी जुबानी हमला बोला है. हालांकि आपातकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस का भी नाम नहीं लिया.

Emergency 1975:  देश में साल 1975 में लगाई गई इमरजेंसी की बरसी पर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक ट्वीट में जहां आपातकाल के फैसले की आलोचना की तो वहीं बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा.

सपा नेता ने लिखा- 25 जून 1975 को तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे दुखद अध्याय था. जो लोग कभी आपातकाल का विरोध कर रहे थे, आज वह ही सत्ता में बैठकर देश को तानाशाही की ओर ले जा रहे हैं व जनता पर अघोषित आपातकाल थोपे हुए हैं. आपातकाल के विरुद्ध उठे हर स्वर को नमन.

सीएम योगी ने किया ट्वीट
उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी आपतकाल की बरसी पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- भारत के महान लोकतंत्र को अक्षुण्ण रखने हेतु बिना डरे, बिना डिगे, बिना झुके क्रूर तानाशाही का प्रखर प्रतिकार करने वाले समस्त हुतात्माओं को नमन!इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आपातकाल को आज 48 साल बाद भी एक काले अध्याय के रूप में याद  किया जाता है. रातों रात जिस तरह  संविधान को ताक पर रखते हुए आपातकाल लगाया गया वह सत्ता के दुरुपयोग, मनमानी और तानाशाही का आज भी सबसे बड़ा उदाहरण है. 

Keshav Prasad Maurya Meerut Visit: पश्चिमी यूपी से BJP का मिशन 2024 साधने मथुरा आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जानें- क्या है प्लान

 रक्षा मंत्री ने कहा- हमारे लिए 25 जून का यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है कि हम आपातकाल के इस कालखंड को कभी न भूलें और अपने लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने का दृढ़ संकल्प बनाये रखें ताकि फिर कभी कोई आपातकाल दोहराने की ख्याल भी अपने मन मे न लाए.

गृह मंत्री ने कही ये बात
राजनाथ सिंह ने कहा- आज भारत में लोकतंत्र जीवित है, इसमें आपातकाल में जिन्होंने भी संघर्ष किया, जेल काटी और यातनाएँ सहीं, उन सभी का बहुत बड़ा योगदान है. भारत की आने वाली पीढ़ियाँ उनका योगदान कभी भुला नहीं सकतीं.

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भी आपातकाल की बरसी पर टिप्पणी की. उन्होंने लिखा- आज ही के दिन 1975 में एक परिवार ने अपने हाथ से सत्ता निकलने के डर से जनता के अधिकारों को छीन व लोकतंत्र की हत्या कर देश पर आपातकाल थोपा था.

उन्होंने लिखा- अपने सत्ता-स्वार्थ के लिए लगाया गया आपातकाल, कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक और कभी न मिटने वाला कलंक है. उस कठिन समय में अनेक यातनाएँ सहकर लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए लाखों लोगों ने संघर्ष किया. मैं उन सभी देशभक्तों को दिल से नमन करता हूँ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
UP Election: सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
CM योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget