एक्सप्लोरर

Shivpal Singh Yadav: अखिलेश यादव पर शिवपाल का बड़ा बयान, कहा- बहुत हुआ इंतजार, अब होगा युद्ध

Shivpal Singh Yadav attack on Akhilesh: शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश में एक बार फिर तल्खी बढ़ी है. उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा हमला किया है.

Shivpal Singh Yadav big Statement on Akhilesh yadav: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह का यूपी विधान सभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान समाने आया है. उन्होंने सपा का नाम लिए बगैर विधान सभा चुनाव को लेकर युद्ध की धमकी दे डाली. 12 अक्टूबर से मथुरा से शुरू होने वाली प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत को लेकर शिवपाल ने अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि, अब बहुत हुआ इंतजार, अब तो युद्ध होगा. वहीं, लखीमपुर घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी पर जमकर निशाना साधते हुए उन्हें हिस्ट्रीशीटर अपराधी बता डाला. उन्होंने कहा कि, गृह मंत्री ऐसा होगा तो वहां क्या हाल होगा.

अखिलेश पर भड़के शिवपाल 

इटावा में देर शाम एक मॉल का शुभारंभ करने पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने बुनकर समाज को संबोधित करते हुए बातों बातों में अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी का नाम लिए बगैर जमकर निशाना साधा. साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर भतीजे अखिलेश को युद्ध की धमकी भी दे डाली. शिवपाल सिंह ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए एक बार फिर भावुकता में भाषण देते हुए कहा, मैं तो इंतजार करते करते थक गया अब तो युद्ध ही होना है, इसलिए अब हम निकल पड़े हैं. 12 नवंबर को मथुरा श्रीकृष्ण की कर्मभूमि से रथ यात्रा लेकर, जिस तरह पांडवों ने महाभारत के युद्ध में केवल 5 गांव मांगे थे, पूरा राज्य उनपर छोड़ दिया था, उसी तरह हमने भी केवल अपने साथियों का सम्मान मांगा था, मुझे सम्मान दो, ना दो हमने तो बहुत कुछ पा लिया है. मंत्री भी रहा, अध्यक्ष भी रहा और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गया हूं. मैंने तो 22 नवम्बर 2020 में कहा था कि, अगर कहोगे तो हम नहीं लड़ेंगे लेकिन अभी तक जवाब नहीं आया, आज भी मैंने फोन और मैसेज किया था कि, बात कर लो भाजपा को हराने के लिए बात करना ज़रूरी है.

अखिलेश मुख्यमंत्री बन जाएंगे अगर....

भाजपा को हटाने के लिए सब एक हो जाओ, मुझे सम्मान मिले न मिले लेकिन मेरे साथियों को सम्मान मिले. मुझे अलग कर दिया. नेता जी नहीं चाहते थे, उसके बावजूद भी मुझे अलग कर दिया. मैंने कहा था कि, सब एक हो जाओ अगर एक हो जाओगे तो अखिलेश तुम मुख्यमंत्री बन जाओगे.

अजय मिश्र को बताया अपराधी

वहीं, लखीमपुर कांड को लेकर मंत्री अजय मिश्रा को हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताते हुए कहां, जिस राज्य में ऐसे मंत्री होंगे जिनपर हत्या के मुकदमे दर्ज हो तो बताओ वहां क्या हाल होगा, शिवपाल सिंह एक मॉल का शुभारंभ करने पहुंचे थे. 

लोगों को जोड़ना जरूरी

वहीं, शिवपाल सिंह ने कहा कि, सरकार बनाने के लिए लोगों को जोड़ना जरूरी है. अकेले सरकार नहीं बनाई जाती. उन्होंने पिछले उदाहरण देते हुए कहा कि, उन्होंने शरद यादव से लेकर लालू प्रसाद यादव, जॉर्ज फर्नांडिस जैसे पुराने दिग्गज समाजवादी धुरंधरों को जोड़ने का काम किया था. साथ ही पूर्वांचल में अंसारी बंधुओं को भी जोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन तब लोगों ने इसका विरोध कर लड़ाई शुरू कर दी थी.

ये भी पढ़ें.

Ramlila in Ayodhya: अयोध्या में शुरू हुई बॉलीवुड सितारों से सजी रामलीला, माता सीता के किरदार में होंगी भाग्यश्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget