एक्सप्लोरर

Ramlila in Ayodhya: अयोध्या में शुरू हुई बॉलीवुड सितारों से सजी रामलीला, माता सीता के किरदार में होंगी भाग्यश्री

Ramlila in Ayodhya: अयोध्या में रामलीला का आगाज हो चुका है. इस रामलीला में बॉलीवुड के चर्चित चेहरे भाग ले रहे हैं.

Ramlila begin in Ayodhya: अयोध्या की रामलीला का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हो गया. हालांकि, मंच पर आज पहले दिन स्वागत नृत्य और संगीत के अलावा कुछ खास नहीं हुआ. बुधवार से रामलीला का मंचन शुरू होगा और यह रामलीला 15 अक्टूबर तक चलेगी. यूपी के पर्यटन और संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी की मौजूदगी में अयोध्या की रामलीला के शुभारंभ की घोषणा हुई और उनको बाकायदा हनुमान की भूमिका निभाने वाले बिंदु दारा सिंह ने गदा देकर स्वागत किया गया. 

भाग्यश्री होंगी माता सीता के किरदार में

अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे हिस्सा ले रहे हैं. जैसे सीता का किरदार मशहूर फिल्म मैंने प्यार किया की अभिनेत्री रही भाग्यश्री निभा रही हैं, तो अहिरावण की भूमिका मशहूर खलनायक शक्ति कपूर निभा रहे हैं, जबकि कुंभकरण बने हैं रजा मुराद, रावण के रोल में है शाहबाज खान तो नारद मुनि की भूमिका निभाएंगे हास्य कलाकार असरानी, बिंदु दारा सिंह हनुमान का किरदार निभाएंगे तो वहीं, गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन भरत की भूमिका में तो, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभा रहे हैं. अवतार गिल, राकेश बेदी समेत ऐसे बहुत से नाम हैं, जो बॉलीवुड में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं. वह सभी अयोध्या की रामलीला में अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाले हैं. 

पैसा नहीं श्रद्धा के लिए आए हैं

अयोध्या की रामलीला का मंचन अयोध्या में हो रहा है, शायद इसीलिए बॉलीवुड के जो चर्चित चेहरे इसमें अपना किरदार निभा रहे हैं. उनकी इसके प्रति क्या श्रद्धा है, यह रजा मुराद के इस कथन से झलकती है कि, वह मुंबई से अयोध्या की रामलीला में किरदार निभाने पैसा कमाने के लिए नहीं आए हैं, पैसा कमाने का तो उनके पास और भी जरिया है, हम सिर्फ श्रद्धा के लिए आए हैं. रामलीला का हिस्सा बनने के लिए यहां आए हैं, जो रामलीला है उसमें छोटा सा योगदान हमारा भी हो. 

पर्यटन मंत्री ने दिये निर्देश

सूबे के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने अयोध्या पहुंचने के बाद दीपोत्सव को लेकर एक बैठक की और इस बार के दीपोत्सव में 7,50,000 दीपक जलाकर नया कीर्तिमान बनाने पर चर्चा की और इस बार का दीप उत्सव और भव्य बनाने की तैयारियों को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए. इसी के साथ अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने कहा कि, बाबा विश्वनाथ और हनुमान जी से प्रार्थना है कि, इस को सफल बनाएं और सभी अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभाएं. 

ये भी पढ़ें.

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर जा रहे आप प्रतिनिधि मंडल को रोका गया, विधायक राघव चड्ढा गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget