एक्सप्लोरर

Navratri 2023: कब से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र? जानें क्या है कलश स्थापना का सही समय, इन चीजों से करें परहेज

Shardiya Navratri 2023 Dates: पवित्र शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रहते हुए माता रानी के अलग-अलग रूपों की श्रद्धापूर्वक पूजा करते हैं. जानिए इस बार कलश स्थापना का सही समय क्या है.

Navratri 2023: पवित्र शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले देश दुनिया के श्रद्धालु विधि विधान से इस दौरान पूजन करते हैं. साथ ही कलश स्थापना के बाद नौ दिनों तक व्रत रहते हुए माता रानी के अलग-अलग रूपों की श्रद्धापूर्वक आराधना करते हैं. वाराणसी के भी अलग-अलग मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं द्वारा विधि विधान से पूजा की जाती है. व्रत में फलाहार सेवन, कलश स्थापना करते हुए घरों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की 9 दिनों तक पूजा की जाती है. 

15 अक्टूबर को कलश स्थापना 

प्राचीन पीढ़ी से काशी में ज्योतिष विद्या के जानकारी व धर्माचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि वैसे शारदीय नवरात्र की सभी तिथियां पवित्र मानी जाती हैं और इस दौरान श्रद्धालु विधि विधान से माता रानी के नौ रूपों की आराधना कर सकते हैं. लेकिन इस बार नवरात्र 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. सबसे पहले भक्तों द्वारा अपने घरों में कलश स्थापना की जाती है. इस बार कलश स्थापना का सही समय 15 अक्टूबर को दोपहर 11:38 से 12:23 तक है. 

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा 9 दिनों तक व्रत रहते हुए माता रानी के अलग-अलग रूपों का पूजन किया जाता है. इस बार 23 अक्टूबर को नवमी और दशमी की तिथि दोनों एक साथ तय है और इसी दिन विजयदशमी की भी तिथि 2:53 से 2:39 तक निर्धारित है. नौ दिनों तक व्रत रहने वाले लोग 24 अक्टूबर को पारण करेंगे. अलग-अलग पंडालो और घरों में मूर्ति स्थापना करने वाले लोग 24 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर सकते हैं. इसके साथ ही 24 अक्टूबर को शमी पूजन और नीलकंठ के दर्शन का भी विशेष मान्य है. 

नवरात्र में इन बातों से करें परहेज

पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि माता रानी के विभिन्न रूपों के विधि विधान से पूजन के लिए शारदीय नवरात्र का बड़ा महत्व है और इस पर्व को बड़ा ही पवित्र माना जाता है. इस दौरान मंदिरों में और अपने घरों में माता रानी का अधिक से अधिक सुमिरन व भजन करना चाहिए. मां दुर्गा को लाल रंग पसंद है, इसलिए उन्हें लाल पुष्प, लाल चुनरी, लाल चंदन अर्पित करना चाहिए. 

इस दौरान भक्तों को भी साफ सफाई, संयमित भोजन, ब्रह्मचर्य का पालन अधिकांश फलाहार का सेवन, इसके अलावा मदिरा पान व मांसाहार भोजन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए. नवरात्र में विधि विधान से पूजन व संयमित दिनचर्या से माता रानी प्रसन्न होती हैं और उनकी आराधना से सभी मनोकामनाओं की प्राप्ति होती है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: 'क्या नौटंकी करने गए थे..', JPNIC का गेट फांदकर गए अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget