एक्सप्लोरर

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रामभद्राचार्य को दी सीधी चुनौती, तौकीर रजा को भी दिया जवाब

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि कुछ राजनीतिक दलों द्वारा ध्रुवीकरण के लिए किया जाता है. जिसका चुनाव में लाभ मिल सके, चतुर राजनेता किसी के भी मुंह से कुछ भी बुलवा देते हैं.

UP News: तौकीर रजा के बयान के बाद देशभर के हिंदू धर्माचार्यों में आक्रोश देखा जा रहा है. इसी क्रम में काशी में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने तौकीर रजा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह पूरी तरह से गुंडागर्दी की भाषा है. रूह जैसा शब्द हमारे शब्दकोश से नहीं जुड़ा हुआ है तो वह क्या ला देंगे. हमारे बीच से ही धर्म परिवर्तन करने वाले ज्यादातर यहां मुसलमान हैं और हम हिंदू तो वह हैं जिन्होंने गर्दन कटवा दी लेकिन धर्म नहीं बदला. इसीलिए कोई भी धर्म हो, हमारे साथ प्रेम भाव से रहें और 78 साल से रह रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हजार साल रहे हमें कोई बाधा नहीं है. लेकिन फौलाद से टकराने की बात मत करें. अच्छी बात करें क्योंकि पत्थर से अगर सर टकराएगा तो सर चूर-चूर हो जाएगा. इसके अलावा उन्होंने इसी मामले पर राजनीतिक दलों पर भी तंज कसते हुए कहा कि यह सिर्फ कुछ राजनीतिक दलों द्वारा ध्रुवीकरण के लिए किया जाता है. जिसका चुनाव में लाभ मिल सके, चतुर राजनेता किसी के भी मुंह से कुछ भी बुलवा देते हैं.

धारा 370 हटाना हिंदूओं के साथ अन्याय जैसा- शंकराचार्य
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जब एबीपी न्यूज ने जम्मू कश्मीर को लेकर धारा 370 पर उनका पक्ष पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के अलावा भी देश में नागालैंड और अन्य राज्य है जहां पर राज्यों को विशेष दर्जा प्राप्त है. लेकिन वहां पर मुस्लिम आबादी कम है इसलिए हिंदू मुस्लिम राजनीतिक वहां नहीं हो सकती है. लेकिन जम्मू कश्मीर में बाकी विशेष दर्जा वाले राज्यों की तुलना में स्थिति अलग रही.

उन्होंने कहा कि दूसरी सबसे प्रमुख बात की जब जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू था तो वहां धारा 370 के अंतर्गत रणबीर दंड संविदा 298 क और ख लागू था. जिसके अंतर्गत गाय को मारने वाले को 10 साल की कड़ी कैद और जुर्माने की सजा थी. लेकिन रणबीर दंड संहिता हटने के बाद वहां पर गाय हत्या सहज हो गया. यानी धारा 370 हटना हिंदुओं के साथ अन्याय जैसा और स्पष्ट प्रमाण है कि हिंदू पक्ष के कानून को कमजोर किया गया. इसलिए हमारा मानना है कि 370 जम्मू कश्मीर से बिल्कुल हटाइए लेकिन रणबीर दंड संविदा क और ख को भारतीय न्याय संहिता में शामिल करने के बाद ही यह फैसला लेना चाहिए.

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला से मिलकर सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले- 'मेरा भाई बहुत...'

रामभद्राचार्य को शंकराचार्य की सीधी चुनौती 
रामकथा के लिए विश्व भर में मशहूर रामभद्राचार्य ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के राजनीतिक समझ पर सवाल उठाया. इस पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि वह हमसे बड़े हैं. हम उनका सम्मान करते हैं. लेकिन कभी-कभी वह ज्यादा बोल जाते हैं. उन्होंने कहा कि चारों शंकराचार्य में कोई भी 5 मिनट तक उनसे संस्कृत में नहीं बोल पाएंगे. लेकिन असली हकीकत यह है कि वह चारों शंकराचार्य से कभी भी सीधा आकर बात ही नहीं किए. 

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जम्मू कश्मीर के रणबीर दंड संविदा पर चर्चा को लेकर सीधी चुनौती दे दी. वहीं झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि वहां पर अब तक किसी भी सरकार ने गौ रक्षा के बारे में बात नहीं की. जबकि महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने गौ माता को राज्य माता का दर्जा प्रदान किया और हमारा मन प्रसन्न है. इसलिए हमने उनको आशीर्वाद प्रदान किया है. झारखंड में जो गौ रक्षा की बात करेगा उसी को हमारा आशीर्वाद प्राप्त होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget