एक्सप्लोरर

UP: शामली के पीएम श्री स्कूल में 30 लीटर दूध में मिलाया जा रहा 20 लीटर पानी, जांच के आदेश

Shamli News: रसोई माता सीमा ने बताया कि मुझे प्रधानाचार्या के निर्देश पर ऐसा करना पड़ता है. स्कूल में 60 रुपये लीटर दूध आता है और 20 लीटर पानी मिलाने से 1200 रुपये की बचत हो जाती है.

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बीच उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कस्बा जलालाबाद स्थित पीएम श्री स्कूल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां स्कूल की प्रधानाचार्या गीता द्वारा भरी क्लास में एक छात्र का ड्रेस उतरवा कर दूसरे छात्र को पहनाने का वीडियो वायरल हुआ है, जबकि मिड डे मील योजना में 30 लीटर दूध में लगभग 15-20 लीटर पानी मिलाया जा रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाद ADM सत्येंद्र सिंह ने मामले की जांच एसडीएम को सौंप दी है. कस्बा जलालाबाद स्थित पीएम श्री स्कूल में कक्षा चार में पढ़ने वाले निहाल वर्मा नाम के छात्र की भरी क्लास में ड्रेस उतरवा कर मोहम्मद अली खान नाम के छात्र को पहनाने का मामला सामने आया है.

प्रधानाचार्या गीता ने निहाल की ड्रेस उतरवाकर मोहम्मद अली को पहनाई और उसे किताबें, पेंसिल आदि देकर उसका फोटो भी खींचा. निहाल वर्मा इस घटना से शर्मिंदा था उसने बताया कि मैंने मना किया था, लेकिन प्रधानाचार्या ने मुझे मजबूर किया. मैं शर्म के मारे क्लास में दुबक गया था. वहीं मोहम्मद अली खान ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि यह ड्रेस किसी और की है, प्रधानाचार्या ने मुझे पहनाई.

मिड डे मील में फर्जीवाड़ा

इसके अलावा स्कूल में मिड डे मील योजना में भी बड़ा घोटाला सामने आया है. एक वीडियो में कक्षा चार की 18 छात्राओं की फर्जी अटेंडेंस लगाई गई दिखाई गई, जो 11 जुलाई को स्कूल में उपस्थित ही नहीं थीं. क्लास टीचर ममता, जिनकी अनुपस्थिति में यह फर्जीवाड़ा हुआ ने कहा कि मैंने तो ऐसा कुछ नहीं किया, लेकिन प्रधानाचार्या ने मेरी क्लास की 18 छात्राओं की फर्जी अटेंडेंस लगाई और उनका भोजन भी एक्स्ट्रा में बनवाया गया. यह सामग्री प्रधानाचार्या द्वारा बंदरबांट की गई, जो उनकी लालची मानसिकता को दर्शाता है.

दूध में पानी मिलाने का मामला

तीसरा वीडियो स्कूल की रसोई माता सीमा द्वारा 30 लीटर दूध में लगभग 20 लीटर पानी मिलाने का है. सीमा ने बताया कि मुझे प्रधानाचार्या के निर्देश पर ऐसा करना पड़ता है. स्कूल में 60 रुपये लीटर दूध आता है, और 20 लीटर पानी मिलाने से 1200 रुपये की बचत हो जाती है.

प्रधानाचार्या पर पहले भी हुई कार्रवाई

जानकारी में आया कि  प्रधानाचार्या गीता इससे पहले भी दो बार ऐसे ही मामलों में सस्पेंड हो चुकी हैं. खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में पाया गया था कि गीता ने मिड डे मील की सामग्री को बेच दिया था, जिसके लिए उसे सस्पेंड किया गया था.

कार्रवाई के आदेश

ADM सत्येंद्र सिंह ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम श्री स्कूल से जुड़ा यह मामला बहुत गंभीर है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम हामिद हुसैन को जांच सौंप दी गई है. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget