एक्सप्लोरर

Shamli News: जेल में बंद विधायक नाहिद हसन से मुलाकात करने पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, सरकार पर लगाए ये आरोप

Kairana News: जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन से मिलने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल चित्रकूट के जिला जेल रगौली पहुंचा जहां सरकार पर उन्होंने सपा विधायक को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए.

Kairana News: शामली (Shamli) के कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन (Nahid Hasan) चित्रकूट के जिला कारागार रगौली में बंद हैं. जिनसे मिलने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल जिला जेल रगौली पहुंचा और जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन से आधे घंटे की मुलाकात की. सपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल बांदा के बबेरू विधानसभा से तीन बार विधायक रहे विशम्भर सिंह यादव जालौन के कालपी से विधायक विनोद चतुर्वेदी और चित्रकूट के सदर विधायक अनिल प्रधान सहित पूर्व विधायक वीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर सिंह यादव और जिला अध्यक्ष अनुज यादव शामिल रहे. 

नाहिद हसन से मिलने पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल 
सपा विधायक नाहिद हसन से मुलाकात के बाद सपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल सपा विधायक बिशंभर सिंह यादव ने सरकार पर सपा विधायक नाहिद हसन को प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि कैराना से तीन बार विधायक नाहिद हसन जेल में बंद है. उन्हें जेल के अंदर परेशान किया जा रहा है जिसको लेकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक कमेटी गठित किया है जिसे मिलने के लिए वह चित्रकूट रगौली जेल पहुंचे हैं. नाहिद हसन से मिलने के बाद पता चला कि उन्हें जेल के अंदर परेशान किया जा रहा है. उनके ऊपर सिर्फ दो मुकदमे .हैं गैंगस्टर में 40 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज है जिसमें 38 लोगों की जमानत हो गई है लेकिन इनकी और इनके मां को जमानत नहीं मिल पा रही है. इन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें:- UP News: सीएम योगी का धार्मिक आयोजनों को लेकर सख्त निर्देश, आयोजक समितियों से भी की एक अपील

'बीजेपी सरकार कर रही प्रताड़ित'- बिशंभर सिंह यादव
सपा विधायक बिशंभर सिंह यादव ने कहा कि चुनाव घोषित हुए 6 महीने गुजर गए लेकिन आज तक उनको शपथ नहीं दिलवाई गई है. पूरी तरीके से भारतीय जनता पार्टी की सरकार इनको प्रताड़ित करने में परेशान करने में लगे हुए हैं. सदस्यता चली जाएगी अगर उनकी शपथ नहीं कराई गयी वह जनता से चुनकर आए हैं. इसलिए उनकी शपथ कराई जानी चाहिए उनका जेल के अंदर इलाज नहीं कराया जा रहा है. उनको जो डाइट मिलना चाहिए वह डाइट नहीं मिल रही है. सरकार पूरी तौर से उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही हैं. खासतौर से समाजवादी पार्टी के लोगों के ऊपर कर रही है. उन्होंने कहा कि झांसी के पूर्व विधायक दीप नारायण जी को भी फंसाया गया है. समाजवादी पार्टी के जो पूर्व विधायक और सांसद है सिर्फ उनको ही परेशान किया जा रहा है. समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन की मां को जेल के अंदर मिलने नहीं दिया जा रहा है, उन्हें फोन से बात तक नहीं कराने दी जा रही है. 

यह भी पढ़ें:- Mulayam Singh Yadav Health: अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य सुधार, बीपी और ऑक्सीजन लेवल मेंटेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget